Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NEET-UG: सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, बोला-पेपर लीक हुआ है, तो दोबारा परीक्षा लेने का आदेश देना होगा
    Breaking News

    NEET-UG: सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, बोला-पेपर लीक हुआ है, तो दोबारा परीक्षा लेने का आदेश देना होगा

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 38 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर रहा है कोर्ट, ढाई घंटे तक की सुनवाई, अगली तारीख 11 जुलाई तय

    NEW DELHI. मेडिकल प्रवेश परीक्षा विवाद मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. 2.30 घंटे तक चली सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने माना कि नीट-यूजी का पेपर लीक हुआ. कोर्ट ने कहा कि देखना होगा कि इसका दायरा कितना बड़ा है. अगर गड़बड़ी व्यापक है, तो दोबारा परीक्षा कराने का आदेश देना होगा. मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी. अदालत ने 10 जुलाई तक एनटीए को गड़बड़ी से फायदा उठाने वाले अभ्यर्थियों की जानकारी देने को कहा है. इसके अलावा सीबीआइ से 10 जुलाई तक का अपडेट मांगा गया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से एनटीए में सुधार के लिए बनी एक्सपर्ट कमेटी की जानकारी भी मांगी है. इसके अलावा रि-एग्जाम की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं से अधिकतम 10 पेज की समेकित रिपोर्ट मांगी है.
    नीट-यूजी 2024 से संबंधित 38 याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करते हुए सीजेआइ डीवाइ चंद्रचूड़ ने कहा कि ये साफ है कि पेपर लीक हुआ है. अब ये समझना जरूरी है कि पेपर लीक कितना व्यापक है? यदि इसके लीक प्रश्नपत्र को सोशल मीडिया के जरिये प्रसारित किया गया है, तो दोबारा परीक्षा कराने का आदेश देना होगा. यदि हम दोषियों की पहचान करने में असमर्थ हैं, तो दोबारा परीक्षा का आदेश देना होगा. सिर्फ दो लोगों की गड़बड़ी की वजह से पूरा एग्जाम कैंसिल नहीं किया जा सकता. हम ये जानना चाहते हैं कि एनटीए और सरकार ने अब तक पेपर लीक के आरोपियों को पहचानने के लिए क्या कदम उठाये हैं. सीजेआइ डीवाइ चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि इसमें कुछ चेतावनी के संकेत हैं क्योंकि 67 उम्मीदवारों ने 720 में से 720 अंक प्राप्त किये हैं.

    Jharkhand Bord Matric Result : जैक बोर्ड की ओर से मैट्रिक के नतीजे अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NEET-UG: Supreme Court heard the matter said- if the paper has been leaked then an order for re-examination will have to be given
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Bord Matric Result : जैक बोर्ड की ओर से मैट्रिक के नतीजे अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक

    April 23, 2026

    CUET PG Result : सीयूईटी-पीजी 2026 के रिजल्ट कल घोषित किए जाएंगे, NTA ने की घोषणा

    April 23, 2026

    Bengal Election : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मालदा, मुर्शिदाबाद समेत 152 सीटों पर मतदान जारी

    April 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Bord Matric Result : जैक बोर्ड की ओर से मैट्रिक के नतीजे अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक

    April 23, 2026

    CUET PG Result : सीयूईटी-पीजी 2026 के रिजल्ट कल घोषित किए जाएंगे, NTA ने की घोषणा

    April 23, 2026

    Bengal Election : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मालदा, मुर्शिदाबाद समेत 152 सीटों पर मतदान जारी

    April 23, 2026

    Share Bazar : शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 532.83 अंक लुढ़का

    April 23, 2026

    Tatanagar Railway: विरोध के बाद जुगसलाई गुदड़ी बाजार में रेलवे के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली, 15दिन की मिली मोहलत, जानिये क्या है पूरा मामला?

    April 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group