Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»स्कूल को उड़ाने की धमकियों में एनजीओ का नाम आया सामने, पुलिस कर रही जांच
    Crime

    स्कूल को उड़ाने की धमकियों में एनजीओ का नाम आया सामने, पुलिस कर रही जांच

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों को मिल रही बम से उड़ाने की धमकी के मामलों में दिल्ली पुलिस ने आज बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले किशोर के अभिवावक एनजीओ से जुड़े हैं.

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी मधुप तिवारी ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि स्कूलों को यह धमकी ईमेल के जरिए दी जा रही थी और यह धमकी एक नाबालिग बच्चा दे रहा था. इस बच्चे की पहचान के बाद एक बार तो लगा कि परीक्षा रद्द कराने के लिए बच्चे ने यह हरकत की होगी, लेकिन जब बच्चे के परिवार वालों की जानकारी खंगाली तो पता चला कि उसके पिता एक एनजीओ से जुड़े हैं और यह एनजीओ विभिन्न राजनीतिक दलों से प्रभावित रहा है.

    स्पेशल सीपी के मुताबिक राजधानी के स्कूलों को काफी समय से धमकी भरे ईमेल मिल रहे थे. इसमें कहा जा रहा था कि स्कूल में बम प्लांट कर दिए गए हैं. इसी तरह की एक कॉल पिछले साल 12 फरवरी और हाल ही में 8 जनवरी को आई थी. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया और टेरर एंगल से मामले की जांच शुरू की. इस दौरान जिस कंप्यूटर से ईमेल भेजा गया था, उसके आईपी एड्रेस के जरिए मेल भेजने वाले तक पुलिस पहुंच गई.

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि यह मेल एक बच्चा भेज रहा था. बच्चे की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई. इसमें पता चला कि इस बच्चे ने एक दो नहीं, 400 से अधिक स्कूलों को ईमेल किया है. कई स्कूलों को तो एक से अधिक बार मेल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक बच्चे के पिता एक एनजीओ से जुड़े हैं और यह एनजीओ कई राजनीतिक पार्टियों की समर्थक रही है. यहां तक कि अफजल गुरू की फांसी के खिलाफ भी इस एनजीओ ने मुखर भूमिका निभाई थी.

    पुलिस के मुताबिक अब इस मेल मामले में बच्चे के पिता और उनके एनजीओ की भूमिका खंगाली जा रही है. पता किया जा रहा है कि यह मेल कहीं राजनीतिक तो नहीं था? इसमें देखा जा रहा है कि कहीं ये एनजीओ दिल्ली का माहौल खराब करने की कोशिश तो नहीं कर रही. दरअसल इस बच्चे द्वारा कुछ मेल परीक्षा के समय भेजे गए थे. वहीं कई मेल परीक्षा के समय के बाद भी भेजे गए. ऐसे में यह तो नहीं कहा जा सकता है कि बच्चे ने परीक्षा रद्द कराने के लिए यह मेल किया होगा.

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NGO's name comes up in threats to blow up school police is investigating
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    July 17, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    July 17, 2026

    Rail Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही कार को रेल फाटक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो छात्र समेत 3 लोगों की मौत

    July 17, 2026
    Recent Post

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    July 17, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    July 17, 2026

    Rail Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही कार को रेल फाटक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो छात्र समेत 3 लोगों की मौत

    July 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 480.95 अंक उछला

    July 17, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group