Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NGT Notice: ताड़ के पेड़ों की कटाई के कारण वज्रपात से होने वाली मौत में वृद्धि, एनजीटी ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
    Breaking News

    NGT Notice: ताड़ के पेड़ों की कटाई के कारण वज्रपात से होने वाली मौत में वृद्धि, एनजीटी ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बिहार में बड़े पैमाने पर ताड़ के पेड़ों की कटाई को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य पक्षों से जवाब मांगा है। बिहार में ताड़ के पेड़ों की कटाई के कारण कथित तौर पर बिजली गिरने से मौत के मामलों में वृद्धि हुई है. एनजीटी ताड़ के पेड़ों की कथित तौर पर बड़े पैमाने पर कटाई को लेकर एक अखबार की खबर का स्वत: संज्ञान लेकर एक मामले की सुनवाई कर रहा था. पेड़ों की कटाई सीधे तौर पर बिजली गिरने से होने वाली मौत में तेज वृद्धि से जुड़ी है. बिहार में 2016 के बाद से बिजली गिरने से 2,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

    एनजीटी के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल की पीठ ने पांच जून को दिए आदेश में कहा, समाचार के अनुसार, दर्जनों ऊंचे ताड़ के पेड़ों को गिराया जा रहा है, जिससे बिजली गिरने की घटनाएं अधिक हो रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप मौत के मामले सामने आ रहे हैं. एनजीटी ने सीपीसीबी, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय और बिहार आपदा प्रबंधन विभाग को पक्ष या प्रतिवादी बनाया. अधिकरण ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए मामले की सुनवाई सात अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी.

    DHANBAD NEWS: डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का निरीक्षण, सुरक्षा और स्टेशन विकास कार्यों की समीक्षा

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NGT issued notice and sought reply NGT Notice: Increase in deaths due to lightning due to felling of palm trees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का निरीक्षण, सुरक्षा और स्टेशन विकास कार्यों की समीक्षा

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 277 को मिला लर्नर लाइसेंस, सड़क सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर

    July 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    July 24, 2026

    CJP protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा सीजेपी, केंद्रीय मंत्रियों से कहा- इस मुद्दे से कोई समझौता नहीं होगा

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group