


Bokaro. झारखंड के बोकारो जिले में एक अज्ञात वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्नी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर हुई। उन्होंने बताया कि चारों मृतक इसी थाना क्षेत्र के अमाडीह गांव के रहने वाले थे।
पिंड्राजोरा थाने के प्रभारी अधिकारी रवि कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण होने की आशंका है। मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

