Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बिलासपुर डिवीजन में एनआई वर्क, रांची-धनबाद-टाटा होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट
    Breaking News

    बिलासपुर डिवीजन में एनआई वर्क, रांची-धनबाद-टाटा होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है, जिसके कारण रांची-धनबाद समेत दूसरे सेक्शन से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. रद्द ट्रेनों में हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस, वास्को डी गामा–जसीडीह एक्सप्रेस, गया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं.

    इसके अलावा, जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर रांची–गोमती नगर के बीच द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि रांची–बनारस एक्सप्रेस सप्ताह में केवल पांच दिन चलती है, जबकि दो दिन इसका रेक हटिया स्टेशन पर खड़ा रहता है. इसी रेक का उपयोग करते हुए नई ट्रेन सेवा शुरू की जा सकती है. सोननगर–रिचुघुटा खंड पर तीसरी लाइन बनने से ट्रैफिक कम हुआ है और समयपालन बेहतर हुआ है, इसलिए नई ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए राहत होगी और रेलवे के लिए राजस्व भी बढ़ाएगी.

    स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    त्योहारों के मौके पर रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों की भी घोषणा की है. भुवनेश्वर–धनबाद फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी और धनबाद–भुवनेश्वर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर तक चलेगी. इसके अलावा, संतरागाछी–अजमेर पूजा, दीपावली और छठ के लिए 22 सितंबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार चलेगी, जबकि अजमेर–संतरागाछी स्पेशल ट्रेन 25 सितंबर से 27 नवंबर तक हर शनिवार चलेगी.

    रेलवे की ओर से बताया गया है कि अभी आरक्षित श्रेणी की बोगियों में भीड़ सामान्य है, लेकिन सितंबर के अंत तक हाउसफुल होने की संभावना है, इसलिए यात्रियों को जल्द ही टिकट बुक कराने की सलाह दी गई है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    many trains running via Ranchi-Dhanbad-Tata canceled… see list NI work in Bilaspur division RAIL SAMACHAR railway news TRAIN OPRATING ट्रेन परिचालन रेलवे की खबरें रेलवे न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group