Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»NIA Investigate derailment of trains: एनआईए ने रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने में संभावित साजिश की प्रारंभिक जांच शुरू की
    Headlines

    NIA Investigate derailment of trains: एनआईए ने रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने में संभावित साजिश की प्रारंभिक जांच शुरू की

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल में रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं में किसी तरह की साजिश होने का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आतंकवाद रोधी एजेंसी के अधिकारी कम से कम चार ऐसी घटनाओं की जांच कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हालिया ट्रेन दुर्घटनाओं/रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं में किसी तरह की साजिश होने का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू की गई है. फिलहाल, कम से कम चार ऐसे मामलों की जांच की जा रही है.’’
    अधिकारी ने कहा कि अब तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जिससे पता चल सके कि इन रेल दुर्घटनाओं की या रेलगाड़ियों को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी.
    पिछले दो महीनों में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें रसोई गैस के खाली सिलेंडर, सीमेंट के स्लीपर और पत्थर के अलावा अन्य वस्तुएं रेल पटरियों पर रखी गई थीं, जिससे पता चलता है कि रेलवे की संपत्ति और यात्रियों को नुकसान पहुंचाने का जानबूझकर प्रयास किया गया.
    नौ अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में कुंदनगंज की ओर जा रही एक मालगाड़ी ने रायबरेली-प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर ‘सीमेंट के स्लीपर’ को टक्कर मार दी थी. चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाया लेकिन इंजन के अगले हिस्से के वस्तु से टकराने को नहीं रोक सका.

    प्रयागराज से आठ सितंबर को भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को भी पटरी से उतारने की कोशिश की गई. घटना को अंजाम देने की कोशिश के तहत पटरी पर एक रसोई गैस सिलेंडर रखा गया था. वहां से माचिस की डिबिया और एक बोतल पेट्रोल भी बरामद किया गया था, जिससे रेलगाड़ी को दुघर्टनाग्रस्त करने के प्रयास का संकेत मिलता है.
    कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास 17 अगस्त की सुबह साबरमती एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए. इसका इंजन पटरी पर रखी किसी वस्तु से टकरा गया था. ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि इंजन के ‘कैटल गार्ड’ से एक पत्थर टकराया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मुड़ गया. कानपुर और भीमसेन रेलवे स्टेशनों के बीच तड़के करीब 2.35 बजे हुई इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

    रेल मंत्री ने की थी जांच की घोषणा

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने कहा था कि रेल प्रशासन रेलगाड़ियों को पटरी से उतारने की संभावित कोशिशों के मद्देनजर सतर्क है और कई राज्यों में एनआईए और पुलिस सहित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकारों, पुलिस महानिदेशकों और गृह सचिवों के साथ बातचीत की जा रही है. एनआईए भी इसमें शामिल है. जो भी इस तरह की दुर्घटना कराने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह हमारा संकल्प है.

    अगस्त में, वैष्णव ने कहा था कि कुछ घटनाओं में परेशान करने वाली चीजें सामने आई हैं और रेलवे प्रत्येक घटना की विस्तृत जांच कर रहा है. वह रेल पटरियों पर पत्थर और छड़ रखे जाने के कारण ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटनाओं के सिलसिले में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NIA Investigate derailment of trains: NIA begins preliminary investigation into possible conspiracy in derailment of trains
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group