


रांची. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) रांची, धनबाद, लातेहार, लोहरदगा और चतरा जिले के रहने वाले 15 बड़े नक्सलियों की तलाश में है. इन नक्सलियों के सहयोगियों से एनआईए जानकारी जुटाने में लगी है. एजेंसी ने पिछले दिनों कुछ सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. बता दें कि एनआईए झारखंड टेरर फंडिंग, माओवादी उग्रवाद और मानव तस्करी से संबंधित कई मामलों की जांच कर रही है. इन सभी मामलों में एनआईए ने कई जगहों पर छापेमारी भी की है. साथ ही कई नक्सली, उग्रवादी और टेरर फंडिंग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.



