Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»NIA Raid 4 State’s: हथियारों की तस्करी के मामले में एनआईए ने चार राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी की
    Crime

    NIA Raid 4 State’s: हथियारों की तस्करी के मामले में एनआईए ने चार राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी की

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हथियारों की तस्करी के अंतरराज्यीय मामले में देश के चार प्रदेशों में कई स्थानों पर बुधवार को छापेमारी की. एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है. बयान में कहा गया है कि चार राज्यों के 15 आरोपियों और संदिग्धों के 17 स्थानों पर छापेमारी की गयी है. इनमें बिहार के 12 स्थान, नगालैंड के तीन स्थान तथा हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर का एक एक स्थान शामिल है. इसमें कहा गया है कि जिन 11 संदिग्धों के परिसरों में छापेमारी की गई, वे उन चार लोगों से जुड़े थे, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था और एनआईए ने एक मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था.

    एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘आज की गयी छापेमारी में .315 बोर की राइफल, 11 कारतूस, तीन खोखे, मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव आदि समेत डिजिटल उपकरण के साथ-साथ आग्नेयास्त्रों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल एवं अन्य उपकरण/औजार बरामद हुए हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इसमें कहा गया है कि एक कार और 13,94,840 रुपये की नकदी के अलावा अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। यह मामला एके-47 राइफल और अन्य प्रतिबंधित हथियारों की बरामदगी से संबंधित है, जिन्हें नगालैंड एवं अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से तस्करी करके लाया जा रहा था.
    जांच एजेंसी ने कहा कि बिहार तस्करी के लाए जा रहे प्रतिबंधित हथियारों का गंतव्य स्थान था और इसे पारगमन मार्ग के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था.इसमें कहा गया है कि अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले कई सालों से हथियारों की तस्करी की गतिविधियों में लिप्त थे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NIA Raid 4 States: NIA raids 17 locations in four states in arms smuggling case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group