Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nikhar Murder Case: होटल कारोबारी निखार सबलोक को मारी गयी थीं 12 गोलियां, जमीन विवाद से जुड़ रहा कनेक्शन, पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा लोगों का हुजूम
    Breaking News

    Nikhar Murder Case: होटल कारोबारी निखार सबलोक को मारी गयी थीं 12 गोलियां, जमीन विवाद से जुड़ रहा कनेक्शन, पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा लोगों का हुजूम

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. होटल कारोबारी निखार सबलोक (33) की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर विक्रम शर्मा के एक करीबी को हिरासत में लिया है। आरोपी को बंगाल के रास्ते जमशेदपुर आते समय बरागोड़ा इलाके से पकड़े जाने की बात सामने आई है। चांडिल थाना क्षेत्र में सरायकेला पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच में पुलिस को शक है कि विक्रम शर्मा का करीबी निखार सबलोक हत्याकांड की साजिश में अहम भूमिका निभा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिदगोड़ा के एग्रिको इलाके में जमीन विवाद को लेकर निखार की हत्या कराए जाने की आशंका है। पुलिस ने विक्रम शर्मा के करीबी के अलावा चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

    सोमवार दोपहर चांडिल थाना क्षेत्र स्थित 10th माइल स्टोन रेस्टोरेंट में निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शहर के कई कारोबारी और राजनीतिक नेता निखार के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार निखार के शरीर में कुल 12 गोलियां लगी थीं। दोनों कनपटियों में दो-दो गोलियां, गर्दन और पेट में एक-एक गोली तथा पीठ और दोनों कंधों पर भी गोलियों के निशान मिले। रिपोर्ट के मुताबिक अपराधियों ने बेहद करीब से फायरिंग की थी और वारदात के बाद दो पिस्टल खाली कर दी गई थीं। पोस्टमार्टम के बाद निखार का शव दोपहर करीब 2:30 बजे कदमा विजया हेरिटेज स्थित घर लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया।

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    पिता, मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके बाद करीब 3:15 बजे निखार की अंतिम यात्रा निकाली गई और बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड की पूरी साजिश, शूटरों और कथित मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

    Adityapur: आदित्यपुर के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    connections linked to land dispute crowd funeral at Parvati Ghat Nikhar Murder Case: Hotel businessman Nikhar Sablok was shot dead 12 bullets Nikhar Murder Case: होटल कारोबारी निखार सबलोक को मारी गयी थीं 12 गोलियां उमड़ा लोगों का हुजूम जमीन विवाद से जुड़ रहा कनेक्शन पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    August 27, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    August 27, 2026

    Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से करीब 160 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत 750 से अधिक लापता

    August 27, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    August 27, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    August 27, 2026

    Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से करीब 160 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत 750 से अधिक लापता

    August 27, 2026

    Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से 29 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

    August 27, 2026

    Jharkhand: शिक्षकों की मांग पर शिक्षा विभाग ने संशोधित आदेश जारी किया, अब रक्षाबंधन पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी

    August 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group