
Jamshedpur. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जमशेदपुर के नये अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव होंगे, जबकि आदित्यपुर चैप्टर का नया अध्यक्ष सूरज भदानी को चुना गया है. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जमशेदपुर और आदित्यपुर की वार्षिक आमसभा (2025-26) का आयोजन गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह क्लब में किया गया.
बैठक में संघ के सदस्यों ने निर्माण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव करना और आने वाले समय में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के विकास को लेकर रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जमशेदपुर चैप्टर के उपाध्यक्ष बलदीप बंसल और दीपक मंगलम होंगे. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया आदित्यपुर चैप्टर के उपाध्यक्ष साहेब सिंह और उपदेश चावला को चुना गया है. बैठक में बिल्डर्स और डेवलपर्स के सामने आ रही चुनौतियों, सरकारी नीतियों, पर्यावरणीय आवश्यकताओं, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और नई तकनीकों के उपयोग पर गहन मंथन किया गया.
