Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे ने राहुल पर भारत को तोड़ने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया
    Breaking News

    Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे ने राहुल पर भारत को तोड़ने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया

    News DeskBy News DeskMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता की आत्मा को शांति तब मिलेगी जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे। दुबे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री सुबह डोनाल्ड ट्रंप को गाली दें, दोपहर में व्लादिमीर पुतिन को गाली दें और शाम को शी चिनफिंग को गाली दें। अगर प्रधानमंत्री तीनों की बेइज्जती करते हैं, तो राहुल गांधी की आत्मा को शांति मिलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब रूस, अमेरिका और चीन मिलकर भारत का बहिष्कार करेंगे, या भारत पर हमला करेंगे, तो उनके दिल को तसल्ली मिलेगी क्योंकि जॉर्ज सोरोस का भारत को तोड़ने का एजेंडा कामयाब हो जाएगा।’

    दुबे ने कहा, ‘‘मैं हमेशा यही कहता हूं –भारत को तोड़ने की साजिश है और राहुल गांधी उस साजिश में शामिल हैं।’’ झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने श्रीलंका में गृह युद्ध के दौरान भारतीय शांतिरक्षक बल भेजने के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के फैसले की भी आलोचना की। एलपीजी की अनुपलब्धता पर चल रही बहस का ज़िक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि जहां कई पड़ोसी देश इसकी कमी का सामना कर रहे हैं, वहीं भारत कहीं बेहतर स्थिति में है। उन्होंने दावा किया, ‘‘आपको यह समझना चाहिए: पाकिस्तान लगभग चार दिन से एक तरह से बंद है। वहां लगभग 90 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद हैं। बांग्लादेश में लगभग 95 प्रतिशत रेस्तरां बंद हो गए हैं। श्रीलंका में लगभग 98 प्रतिशत रेस्तरां बंद हैं और वहां गाड़ियां भी नहीं चल रही हैं।’’

    Seraikella-Kharsawan:  ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, क्रॉस कंट्री रेस और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

    Seraikella-Kharsawan:  2022 की नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे ने राहुल पर भारत को तोड़ने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan:  ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, क्रॉस कंट्री रेस और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  2022 की नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    June 23, 2026

    Jharkhand: राज्यपाल गंगवार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया याद

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: अपहरण के आरोपी प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की

    June 23, 2026

    CUET Result: सीयूईटी स्नातक 2026 का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अंक

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group