Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nitish Kumar: बिहार के CM नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
    Breaking News

    Nitish Kumar: बिहार के CM नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा

    News DeskBy News DeskMarch 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बृहस्पतिवार को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी राज्यसभा के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन इस मौके पर नवीन के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मौजूद रहने की उम्मीद है।

    पार्टी सूत्रों के अनुसार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे के बाद विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। बिहार में राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होना प्रस्तावित है। उम्मीदवार नौ मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। बिहार में राज्यसभा की कुल 16 सीटों में से पांच सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं, जिनके लिए चुनाव कराया जा रहा है।

    इन पांच सीटों में से दो सीटें जदयू के पास हैं और माना जा रहा है कि पार्टी इन्हें बरकरार रखेगी। हालांकि पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार मौका नहीं दिया जाएगा, जबकि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, जो भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं, को तीसरी बार राज्यसभा भेजा जा सकता है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को पुष्टि की थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य की राजनीति में इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि जदयू प्रमुख सत्ता की कुर्सी भाजपा को सौंप सकते हैं और बदले में अपने पुत्र को उपमुख्यमंत्री पद दिलाने की कोशिश कर सकते हैं।

    भाजपा ने बिहार की इन पांच सीटों में से दो के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हैं, जो फिलहाल राज्य विधानसभा के सदस्य हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भी लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए समर्थन दिया है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Nitin Naveen will also file form Nitish Kumar: Bihar CM Nitish Kumar may file nomination for Rajya Sabha today Nitish Kumar: बिहार के CM नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group