


Jamshedpur. छठ पूजा को लेकर जमशेदपुर शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. जिला प्रशासन ने शहर में नो इंट्री का आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को शहर में नो इंट्री लागू रहेगी. यह नो इंट्री 3 अप्रैल की दोपहर बाद 3 बजे से लेकर रात 11 बजे तक और 4 अप्रैल की सुबह तड़के 3 बजे से दिन के 11 बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान छठ पूजा की व्रति महिलाएं घाटों की ओर जाएंगी, जिसके मद्देनजर शहर में ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. डीएसपी ट्रैफिक के संयुक्त आदेश से यह एडवाइजरी जारी की है.



