


Jamshedpur: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत, दो दिनों तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी.
एडवाइजरी के अनुसार, 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. वहीं, 16 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक भी बसों के अलावा किसी भारी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
इन आदेशों का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी जैसे बड़े आयोजनों के दौरान शहर में ट्रैफिक जाम, भीड़भाड़ और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव करना है, ताकि लोग सुरक्षित और सहज तरीके से कार्यक्रमों में शामिल हो सकें.




