Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»India VS Newziland: आखिरी दिन नहीं हुआ कोई चमत्कार, न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में सफलता का स्वाद चखा
    Breaking News

    India VS Newziland: आखिरी दिन नहीं हुआ कोई चमत्कार, न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में सफलता का स्वाद चखा

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bengluru.न्यूजीलैंड ने जसप्रीत बुमराह के खतरनाक स्पैल का डटकर सामना करते हुए आखिरी दिन किसी चमत्कार की भारत की कोशिशों पर पानी फेर दिया. पहला टेस्ट आठ विकेट से जीतकर न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर पारंपरिक प्रारूप में सफलता का स्वाद चखा. आखिरी बार न्यूजीलैंड ने भारत को 1988 में जॉन राइट की कप्तानी में वानखेड़े स्टेडियम पर 136 रन से हराया था.
    जीत के लिये 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने शुरूआती झटकों के बाद कोई कोताही नहीं बरती. विल यंग 48 रन बनाकर और रचिन रविंद्र 39 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 75 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को तीन मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से बढत दिला दी.
    पहली पारी में 46 रन पर आउट होने के बावजूद भारत ने जिस तरह मैच में वापसी की थी , वह काबिले तारीफ है. उसे अब पुणे में 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में इस हार को भुलाकर अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा. गले की जकड़न से उबरने के बाद शुभमन गिल की दूसरे टेस्ट में वापसी तय लग रही है लेकिन पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 150 रन बनाने वाले सरफराज खान को अब अनदेखा नहीं किया जा सकता.
    भारत को यह भी देखना होगा कि तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना है या तीन स्पिनर ही उतारने है. यह फैसला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कारगर साबित नहीं हुआ. आखिरी दिन गीली आउटफील्ड के कारण मैच एक घंटा विलंब से 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ. नयी गेंद संभालते हुए बुमराह ने 29 रन देकर दो विकेट लिये.
    टॉम लाथम खाता खोले बिना पहले ही ओवर में आउट हो गए. अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट दिया जिस पर उन्होंने रिव्यू लिया. डीआरएस में भी उनके आउट होने की पुष्टि हो गई. भारत को तीसरे तेज गेंदबाज की कमी महसूस हुई होगी क्योंकि विकेट से बुमराह और मोहम्मद सिराज को मदद मिल रही थी. भारत ने तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को उतारा था जिन्होंने तीन ओवर में 26 रन दिये.
    डेवोन कोंवे भी बुमराह के सामने असहज लग रहे थे और 17 रन बनाकर पगबाधा आउट हो गए. न्यूजीलैंड का स्कोर उस समय दो विकेट पर 35 रन था लेकिन यंग और रविंद्र ने इसके बाद संभलकर खेला. आसमान खिलने के बाद बल्लेबाजी में दिक्कत नहीं हुई और दोनों ने ढीली गेंदों को नसीहत दी. पहली पारी में शतक जमाने वाले रविंद्र ने कुलदीप को छक्का भी लगाया.

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    New Zealand tasted success in the test match against India on Indian soil after 36 years. No miracle happened on the last day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group