Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JDU के शीर्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, नीतीश कुमार का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय
    Breaking News

    JDU के शीर्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, नीतीश कुमार का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय

    News DeskBy News DeskMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी के शीर्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद निसार ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम समयसीमा मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक थी।

    उन्होंने कहा, केवल नीतीश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य अनिल प्रसाद हेगड़े मंगलवार दोपहर ढाई बजे उनका निर्वाचन प्रमाणपत्र जारी करेंगे।
    निसार ने बताया कि इस अवसर पर जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अपना पर्चा भरा था। उनके प्रस्तावकों में शामिल संजय कुमार झा ने यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उनका नामांकन पत्र जमा कराया था। बिहार के मुख्यमंत्री नामांकन दाखिल करने के लिए दिल्ली नहीं आए थे।

    JAMSHEDPUR NEWS: तुरामडीह माइंस के विस्थापितों के समर्थन में सड़क पर उतरे अर्जुन मुंडा, गेट पर महा-धरना; UCIL प्रबंधन को दी चेतावनी

    इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च थी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को की गई। नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जद(यू) की कमान संभाली थी। राजीव रंजन सिंह ने दिसंबर 2023 में पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

    Seraikella-Kharsawan:  स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता पर जेबीवीएनएल कार्यालय सरायकेला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JDU के शीर्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया Nitish Kumar is almost certain to be elected unopposed as national president. No other candidate filed nomination for the top JDU post नीतीश कुमार का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: तुरामडीह माइंस के विस्थापितों के समर्थन में सड़क पर उतरे अर्जुन मुंडा, गेट पर महा-धरना; UCIL प्रबंधन को दी चेतावनी

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता पर जेबीवीएनएल कार्यालय सरायकेला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 22, 2026

    Jamshedpur. गोविंदपुर से एनएच 33 को जोड़ने वाले रास्ते में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को रौंदा, एक युवकों की मौके पर ही मौत, दूसरा जख्मी

    June 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: श्मशान घाट को लेकर विवाद, दो दिनों तक घर में ही पड़ा रहा मृतक का शव

    June 22, 2026

    Weather Alert: मानसून ने अब पकड़ी रफ्तार, हो रही बारिश, वज्रपात का खतरा, अलर्ट जारी

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group