Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»NOAMUNDI : वन पट्टा अधिकार के लिए प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप
    Headlines

    NOAMUNDI : वन पट्टा अधिकार के लिए प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा.  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बैनर तले पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने वन पट्टा अधिकार की मांग को लेकर आगामी दिनों में विभिन्न प्रखंड कार्यालयों के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है. इसी बाबत आज पूर्व निश्चित कार्यक्रम के तहत नोवामुंडी प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले यह धरना प्रदर्शन हेमंत सोरेन की वादा खिलाफी और वन क्षेत्र में निवास करने वाले भाई बहनों के अधिकारों की अनदेखी के खिलाफ आयोजित किया गया .

    हेमंत सोरेन ने चुनाव से पूर्व भूमिहीन को जमीन एवं वन पट्टा अधिकार देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. वन पट्टा अधिकार आदिवासी समुदायों का आस्तित्व से जुड़ा हुआ है और उनकी आजीविका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, वनों में रहने वाले लोगों की वन पर ही आश्रित सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां संचालित होती हैं, वन पट्टा नहीं मिलने से सरकारी सुविधाओं के लिए आवश्यक कागजात जाति प्रमाण पत्र इत्यादि नहीं बन पा रहा है, उनकी पहचान पर भी प्रश्न चिन्ह उठ रहा है, इसी समस्या को लेकर मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में यह कदम उठाने और आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने का निर्णय लिया है.

    नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनावी वादे में आदिवासी समाज को वन पट्टा अधिकार देने की बात कही थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई है. हम इस वादा खिलाफी का विरोध करते हैं और सरकार को मजबूर करेंगे कि वह अपने वादे को पूरा करे. कुछ जेएमएम के लोग वन पट्टा दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा का वसूली कर रहे हैं चन्दा कर रहे हैं.

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    इस मौके पर पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि वन पट्टा अधिकार की मांग आदिवासियों के अस्तित्व और उनकी जमीन से जुड़ी है. हेमंत सोरेन ने चुनावी लाभ के लिए यह वादा किया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है. हम इस सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ खड़े हैं और आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे.

    भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जाने वाले, इस आंदोलन का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और हेमंत सोरेन का वादा खिलाफी के खिलाफ वन क्षेत्र में निवास करने वाले भाई बहनों के अधिकारों के समर्थन में सामूहिक रूप से आवाज़ उठाना है. कार्यक्रम में साथ में बिपीन लागुरी, शम्भु हाजरा, मधुसूदन तुबिड, चन्द्रमोहन गोप, डेले मुण्डा, बाबूलाल मांझी, रामनाथ मुखी, पहाड़ सिंह लागुरी, शत्रुघन लागुरी, सुखराम कोड़ा, डेलू मुण्डा , सुकराम कोड़ा, मंगल होनहागा, शारदा जोजो, प्रफुल्ल महाकुड, आसना बिरुवा, विक्रम तिरिया, विनीत गोप, मोहन पुरती, सुबीर पान, राणा बोस, लालमोहन दास, झुनु घोष, बसन्ती बेहरा, बेबी मित्रा, रानी करोवा, जुली बेहरा, उषा सिंकू, अनिता चाम्पिया, संजीव राय, श्याम गुप्ता, चैतन गोप, राज गुप्ता, जय गुरुंग, आदि एवं काफी संख्या में वन पट्टा आवेदन देने वाले ग्रामीण एवं मुन्डा गण उपस्थित थे.

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Demonstration at the noamundi block office forest lease rights
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    April 18, 2026

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    April 18, 2026

    Jharkhand Crime : जनता श्रमिक संघ के सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी को मारी गोली, गंभीर, घटनास्थल से मिले 4 खोखे

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Health : झारखंड में 50 बिस्तर तक के अस्पतालों को नियमों में मिल सकती है राहत

    April 18, 2026

    Jamshedpur Electricity : मानगो और सोनारी के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group