Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nobel Prize Economics: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, इस वजह से मिला सम्मान
    Breaking News

    Nobel Prize Economics: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, इस वजह से मिला सम्मान

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Stockholm. नवाचार पर आधारित आर्थिक विकास की व्याख्या के लिए जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की सोमवार को घोषणा की गई. मोकिर नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से, एगियन कॉलेज डी फ्रांस और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से तथा हॉविट ब्राउन यूनिवर्सिटी से हैं. नोबेल समिति ने कहा कि मोकिर ने “यह प्रदर्शित किया कि अगर एक के बाद एक नये नवाचार की स्व-उत्पादक प्रक्रिया सुनिश्चित करनी है, तो हमें न केवल यह जानना होगा कि कौन-सी चीज काम करती है, बल्कि हमें इस बात की वैज्ञानिक समझ भी हासिल करनी होगी कि वह क्यों काम करती है. समिति ने कहा कि एगियन और हॉविट ने सतत विकास के पीछे के तंत्र का अध्ययन किया, जिसमें 1992 के एक लेख में उल्लिखित तंत्र भी शामिल है, जिसके तहत ‘रचनात्मक विनाश’ के लिए एक गणितीय मॉडल तैयार किया गया था.

    रचनात्मक विनाश’ से आशय इस आर्थिक अवधारणा से है कि जब एक नया और बेहतर उत्पाद बाजार में दस्तक देता है, तो पुराने उत्पाद बेचने वाली कंपनियां नुकसान में आ जाती हैं. अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार समिति के अध्यक्ष हैस्लर ने कहा, पुरस्कार विजेताओं का काम दर्शाता है कि आर्थिक विकास को हल्के में नहीं लिया जा सकता। हमें रचनात्मक विनाश को रेखांकित करने वाली प्रणालियों को कायम रखना होगा, ताकि हम फिर से आर्थिक ठहराव के दौर में न अटक जाएं. पिछले साल अर्थशास्त्र का नोबेल तीन अर्थशास्त्रियों-डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिंसन को दिया गया था, जिन्होंने इस बात का अध्ययन किया था कि कुछ देश अमीर और अन्य गरीब क्यों हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उन्होंने इस बात को प्रमाणित किया था कि अधिक स्वतंत्र, खुले समाजों के समृद्ध होने की संभावना अधिक होती है. अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को औपचारिक रूप से ‘अल्फ्रेड नोबेल की याद में अर्थशास्त्र में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार’ के रूप में जाना जाता है. सेंट्रल बैंक ने 1968 में 19वीं सदी के स्वीडिश व्यवसायी और रसायन शास्त्री अल्फ्रेड नोबेल की याद में यह पुरस्कार शुरू किया था. अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट का आविष्कार किया था. उन्होंने पांच नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की थी, जिनमें चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के नोबेल पुरस्कार शामिल हैं.अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अब तक 56 बार कुल 96 विजेताओं को प्रदान किया जा चुका है. इनमें महज तीन महिला विजेता शामिल हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    for this reason Nobel Prize Economics: Joel Mokyr Nobel Prize Economics: जोएल मोकिर Philip Aghion and Peter Howitt were awarded this year's Nobel Prize in Economics इस वजह से मिला सम्मान फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group