Site icon Lahar Chakra

सीतारामपुर-झाझा रेल खंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: 2 से 6 जुलाई तक कई ट्रेनें प्रभावित, रद्द व पुनर्निर्धारित

आसनसोल।
आसनसोल  रेल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर-झाझा शाखा के शंकरपुर स्टेशन पर क्षमता वृद्धि कार्य के चलते 2 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से समाप्त/शुरू, तथा पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।

READ MORE :बिलासपुर-काचेगुडा-बिलासपुर के मध्य 04 फेरो के लिए  स्पेशल ट्रेन  की सुविधा”

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की मुख्य तिथियाँ और समय:

02 जुलाई (बुधवार) – 14:00 से 16:30 तक (अप व डाउन दोनों लाइनें)

03 जुलाई (गुरुवार) – 14:00 से 18:00 तक (अप और डाउन अलग-अलग)

04 जुलाई (शुक्रवार) – 12:45 से 16:45 तक (अप), 14:45 से 16:45 (डाउन)

05 जुलाई (शनिवार) – 14:00 से 18:00 तक (अप), 15:00 से 18:00 (डाउन)

06 जुलाई (रविवार) – नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य (अप व डाउन दोनों लाइन)

READ MORE :बरसात का असर: TATANAGAR स्टेशन की 18 ट्रेनें 23 जून तक रद्द, देखें लिस्ट

 रद्द ट्रेनें:

गाड़ी संख्या 63546 – जसीडीह–अंडाल मेमू (03 व 06 जुलाई)

गाड़ी संख्या 63545 – अंडाल–जसीडीह मेमू (06 जुलाई)

गाड़ी संख्या 63547 – जसीडीह–बांका मेमू (06 जुलाई)

गाड़ी संख्या 63548 – बांका–जसीडीह मेमू (06 जुलाई)

READ MORE :Jharkhand: गोमो-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर नवविवाहित दंपती ने किया खुदकुशी का प्रयास, पत्नी की मौत

संक्षिप्त यात्रा समाप्त / शुरू:

गाड़ी संख्या 63509/63510 – बर्द्धमान–झाझा मेमू (03 जुलाई):
सेवा आसनसोल पर समाप्त / शुरू, आसनसोल-झाझा रद्द

गाड़ी संख्या 18184/18183 – बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस (04 जुलाई):
सेवा आसनसोल पर समाप्त / शुरू, झाझा-आसनसोल रद्द

READ MORE :VANDE BHARAT EXPRESS :पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच 22 जून से, किराया सहित जानिए पूरी डिटेल 

पुनर्निर्धारित ट्रेनें:

ट्रेन संख्या नाम पुनर्निर्धारण यात्रा तिथि

गाड़ी संख्या 12369 हावड़ा–देहरादून कुंभ एक्स. 30 मिनट 02 व 05 जुलाई
गाड़ी संख्या 15271 हावड़ा–मुजफ्फरपुर जनसाधारण 1 घंटा 30 मिनट 02 जुलाई
गाड़ी संख्या 22643 एर्नाकुलम–पटना एक्स. 1 घंटा 30 मिनट 01 जुलाई
गाड़ी संख्या15233 कोलकाता–दरभंगा मैथिली एक्स. 1 घंटा 03 जुलाई
गाड़ी संख्या 63564 जसीडीह–आसनसोल मेमू 1 घंटा 20 मिनट 03 जुलाई
गाड़ी संख्या 12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्स. 20 मिनट 04 जुलाई
गाड़ी संख्या 63564 जसीडीह–आसनसोल मेमू 30 मिनट 05 जुलाई
गाड़ी संख्या 15235 हावड़ा–दरभंगा साप्ताहिक एक्स. 2 घंटे 05 जुलाई

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बादामपहाड़ -पूरी चलेगी रथयात्रा स्पेशल, टाटा  में होगा ठहराव

 रेलवे का अनुरोध:

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपने गंतव्य की यात्रा से पहले रेलवे स्टेशन की जनसंपर्क प्रणाली या IRCTC/NTES ऐप से अपडेट लें। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Exit mobile version