


जमशेदपुर: जगन्नाथ पुरी में होने वाली रथ यात्रा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बादामपहाड़ से पुरी के लिए रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का हल्दीपोखर, टाटा, घाटशिला और चाकुलिया में ठहराव होगा। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने दुसरी बार बादामपहाड़ से पुरी के लिए रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी समय सारणी अनुसार यह ट्रेन दो फेरे लगाएगी।
बादामपहाड़ से पुरी स्पेशल ट्रेन की यह होगी टाइमिंग
बादामपहाड़ से पुरी के लिए चलने वाली ट्रेन का नंबर 08379 होगा। बादामपहाड़ स्पेशल ट्रेन 25 जून और 4 जुलाई को पुरी के लिए खुलेगी। वहीं पुरी से बादामपहाड़ स्पेशल ट्रेन 27 जून और 6 जुलाई को खुलेगी। यह ट्रेन टाटानगर से होकर चलेगी। यह ट्रेन 10 कोच की होगी। बादामपहाड़-पुरी स्पेशल बादामपहाड़ से 25 जून और 4 जुलाई को सुबह 6 बजे खुलेगी, टाटानगर में यह ट्रेन रात 8:10 बजे पहुंचेगी। यहां 20 मिनट ठहरने के बाद ट्रेन सुबह 8:30 बजे पुरी के लिए प्रस्थान कर जाएगी। पुरी ट्रेन उसी रात 9:15 बजे पहुंचेगी। दूसरी ओर से ट्रेन संख्या 08380 पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 27 जून और 6 जून को रात 11:40 बजे पुरी से खुलेगी जो टाटानगर दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी।बीस मिनट ठहरने के बाद दोपहर 12:20 बजे बादामपहाड़ के लिए रवाना होगी। बादामपहाड़ में यह ट्रेन शाम के 3 बजे पहुंचेगी
READ MORE :Jamshedpur :हरिणा मेला में विधायक संजीव सरदार ने की पूजा
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
यह ट्रेन आने जाने के क्रम में पुरी – बादामपहाड़ के बीच लगभग सभी स्टेशनों में ठहराव दी गई है। जिसमें छनुआ, कुलडीहा, रायरंगपुर, ओंदाग्राम, बहलदा रोड, सिधिरसाई, हलुदपुकुर, टाटानगर, घाटशिला, चाकुलिया, गिधनी, झाड़ग्राम, हिजली, बेलदा, दांतन, जलेश्वर, बस्ता, रूपसा, बालेश्वर और सोरो भी शामिल है।
READ MORE :JAMSHEDPUR :टाटा स्टील कर्मचारी के घर फर्जी दोस्त बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीरमित्रपुर-पुरी चलेगी रथ यात्रा
कोल्हान के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पूरी में रथ यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन पुरी-बीरमित्रपुर-पूरी के बीच रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
ये होगा समय
ट्रेन संख्या 08376 बीरमित्रपुर-पुरी स्पेशल 25 जून और 04 जुलाई को शाम के 6 बजे बीरमित्रपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह को 9.45 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08377 पुरी-बीरमित्रपुर स्पेशल 27 जून और 06 जूलाई को रात के 10.45 बजे पुरी से रवाना होगी और दुसरे दिन के 10.45 बजे राउरकेला पहुंचकर बीस मिनट ठहरने के बाद दिन 11.05 में वीरमित्रपूर के लिए रवाना हो जाएगी।।
READ MORE :Jamshedpur :बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जल संकट: छह दिन बाद भी गंदे पानी की सप्लाई, विभागीय लापरवाही पर भड़के स्थानीय लोग
इन स्टेशनों में होगा ठहराव
स्पेशल ट्रेन का ठहराव बंडामुंडा, बिसरा, भालू लता, जराइकेला, मनोहरपुर, घाघरा, पोसोइता, डेरोवन, महादेवशाल, गोईलकेरा, तुनिया, सोनुआ, लोटापहाड़, चक्रधरपुर, बड़ाबाम्बो, पांड्रासाली, चाईबासा, सिंहपोखरिया, झिंकपानी, तालाबुरु, केंदपोसी, मालुका में होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में डांगोआपोसी, देवझार, मुर्गा महादेव रोड, बांसपानी और जारोली।



