Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जल संकट: छह दिन बाद भी गंदे पानी की सप्लाई, विभागीय लापरवाही पर भड़के स्थानीय लोग
    Breaking News

    Jamshedpur :बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जल संकट: छह दिन बाद भी गंदे पानी की सप्लाई, विभागीय लापरवाही पर भड़के स्थानीय लोग

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025Updated:June 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर – बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना की बदहाली से परेशान 20,000 की आबादी बीते 6 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरसती रही। मोटर खराब होने और विभागीय लापरवाही के चलते 1140 घरों में जल संकट बना रहा। अंततः जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार सुबह 7:30 बजे गंदे पानी की आपूर्ति शुरू की गई।

    बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि योजना के तहत दो मोटरों की व्यवस्था थी, लेकिन स्पेयर मोटर तक गायब हो चुकी है। जो मोटर फिलहाल चालू की गई है, वह भी पुरानी है और बार-बार खराब हो रही है। फिल्टर प्लांट के निर्माण के लिए 1.88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन योजना आज तक अधूरी है। विभाग झूठे आश्वासन और तारीखों के सहारे जनता को गुमराह कर रहा है।

    READ MORE :Jamshedpur :भारी बारिश का अलर्ट: कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

    झा ने बताया कि योजना 26 जुलाई 2024 तक पूरी कर घर-घर शुद्ध जल आपूर्ति देने की थी, परंतु आज तक शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो सका है। कभी मोटर जल जाती है, कभी पाइप फटती है – नतीजतन जनता गंदे पानी तक से वंचित रहती है।

    Odisha oranguntan: जंगल में मिले 5 ओरंगुटान मामले में FIR दर्ज, STF बंगाल में 3 लोगों से कर रही पूछताछ

    17 जून को बागबेड़ा की इस गंभीर समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उप विकास आयुक्त  अनिकेत सचेत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में मनोज सिंह, पवित्रा पांडे, विनोद राम, श्यामू मिश्रा, रामदुलारे चौबे, सुरेश प्रसाद, विक्की कुमार समेत कई ग्रामीण शामिल थे। उप विकास आयुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया, जिसके बाद मोटर की मरम्मत संभव हो सकी।

    READ MORE :Jamshedpur :अग्रवाल सम्मेलन ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ‘समाज के नगीने’ से किया सम्मानित

    सुबोध झा ने सवाल उठाया कि यदि पंचायत इस योजना को संभाल नहीं पा रही है, तो उसे विभाग को हैंडओवर किया जाए ताकि सीधे जवाबदेही तय हो सके। वर्तमान स्थिति में विभाग और पंचायत एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं, और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।   उन्होंने  कहा की जनता को स्थायी समाधान चाहिए, न कि सिर्फ जब-जब पानी बंद हो, तब-तब “जुगाड़” से सप्लाई की शुरुआत।

    CBI ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में CGST के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BAGBERA NEWS BAGBERA TODAY NEWS Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर पानी संकट झारखंड जल आपूर्ति समस्या पेयजल विभाग लापरवाही बागबेड़ा जल संकट बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Odisha oranguntan: जंगल में मिले 5 ओरंगुटान मामले में FIR दर्ज, STF बंगाल में 3 लोगों से कर रही पूछताछ

    September 12, 2026

    CBI ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में CGST के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

    September 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत राज्य के छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी झारखंड सरकार

    September 12, 2026
    Recent Post

    Odisha oranguntan: जंगल में मिले 5 ओरंगुटान मामले में FIR दर्ज, STF बंगाल में 3 लोगों से कर रही पूछताछ

    September 12, 2026

    CBI ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में CGST के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

    September 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत राज्य के छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी झारखंड सरकार

    September 12, 2026

    Saraikela: नक्सलियों की निशानदेही पर चला तलाशी अभियान, दो इंसास राइफल, बम समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद  

    September 12, 2026

    Private School Teacher: निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group