Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :अग्रवाल सम्मेलन ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ‘समाज के नगीने’ से किया सम्मानित
    Breaking News

    Jamshedpur :अग्रवाल सम्मेलन ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ‘समाज के नगीने’ से किया सम्मानित

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर |
    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा रविवार को साकची स्थित रामगढ़िया क्लब में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के होनहार विद्यार्थियों को “समाज के नगीने” की उपाधि से सम्मानित किया गया।

    इस गरिमामयी आयोजन का नेतृत्व अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी) ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं (CBSE/ICSE) की परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं। साथ ही, वर्ष 2025 में CA, डॉक्टर, इंजीनियरिंग या अन्य प्रतिष्ठित डिग्रियाँ हासिल करने वाले युवा भी इस सम्मान के भागी बने।

    JAMSHEDPUR :मायुमं स्टील सिटी, टाटानगर शाखा के शिविर में 108 यूनिट रक्त संग्रह

    सम्मेलन के महासचिव मंटू अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय रानी देवी चौधरी जी की स्मृति को समर्पित था, जिनके जीवन मूल्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम को सरलाल ग्रुप द्वारा प्रायोजित किया गया। इस अवसर पर आलोक चौधरी और राहुल चौधरी को भी उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

    JAMSHEDPUR:  JNAC कानून को दरकिनार कर जारी कर रहा है नियम विरुद्ध ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट!

    कार्यक्रम में समाजसेवी आर.के. अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संदीप मुरारका, संतोष अग्रवाल, दीपक भालोटिया, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, कमल किशोर अग्रवाल, मोहित चौधरी, अशोक गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुरेश शर्मा लिप्पु, दीपक चेतानी, अजय भालोटिया, निर्मल पटवारी, बबलू अग्रवाल (मिनी) सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Jamshedpur :’जीवन’ की छात्रों से मानसिक स्वास्थ्य पर अपील: नए शहर और चुनौतियों से न घबराएं, मदद लें

    कार्यक्रम की सफलता में महिलाओं की भूमिका भी सराहनीय रही। संयोजिका कविता अग्रवाल की अगुवाई में अंजू चेतानी, संजना अग्रवाल, अंकिता लोधा, पायल अग्रवाल, सुनीता केडिया, श्वेता मोदी, पिंकी केडिया, नेहा चौधरी, अनिता अग्रवाल और वर्षा चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई। सम्मान प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व की झलक दिखी। यह कार्यक्रम न केवल सम्मान का प्रतीक था, बल्कि समाज के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।

    Railway: रेल मंडलों में ROB निर्माण, कवच 4.0, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को मंजूरी, रेलवे का परिचालन दक्षता और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar JAMSHEDPUR KI TAJA SAMACHAR Jamshedpur news Jamshedpur today news अग्रवाल सम्मेलन अग्रवाल सम्मेलन शिक्षा सम्मान जमशेदपुर अग्रवाल समाज कार्यक्रम शिक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समाज के नगीने 2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR:  JNAC कानून को दरकिनार कर जारी कर रहा है नियम विरुद्ध ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट!

    September 20, 2026

    Railway: रेल मंडलों में ROB निर्माण, कवच 4.0, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को मंजूरी, रेलवे का परिचालन दक्षता और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर

    September 20, 2026

    Share Bazar: अगले सप्ताह छह कंपनियों के आईपीओ आयेंगे, 3,825 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

    September 20, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR:  JNAC कानून को दरकिनार कर जारी कर रहा है नियम विरुद्ध ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट!

    September 20, 2026

    Railway: रेल मंडलों में ROB निर्माण, कवच 4.0, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को मंजूरी, रेलवे का परिचालन दक्षता और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर

    September 20, 2026

    Share Bazar: अगले सप्ताह छह कंपनियों के आईपीओ आयेंगे, 3,825 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

    September 20, 2026

    Jharkhand Drinking water: पेयजल की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, जलापूर्ति योजनाओं के डिज़ाइन और उनके संचालन व रखरखाव के लिए शैक्षणिक संस्थानों की मदद लेगी झारखंड सरकार

    September 20, 2026

    Jharkhand: 30 लाख रुपये का इनामी नक्सली टीपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, यूपी एटीएस से मुठभेड़ में मारा गया

    September 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group