Lahar Chakra

चतरा में फायरिंग और आगजनी की जिम्मेदारी ली कुख्यात राहुल दुबे ने, बोला- खोल दूंगा खोपड़ी

Chatra : चतरा जिले में एक आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर आगजनी और गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस मामले की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी गुट “राहुल दुबे” ने ली है.

गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली और कंपनी को खुली धमकी दी. पोस्ट में लिखा गया है, “बगैर मैनेज किया काम किया तो खोल दूंगा खोपड़ी.”

मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले फुलबसिया और टोरी रेलवे कोल साइडिंग में भी यह गैंग वारदात को अंजाम दे चुका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं.

Exit mobile version