Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»अब ‘दोहरे अर्थ वाले’अश्लील भोजपुरी गाने बजाने पर होगी कार्रवाई, एक्शन में बिहार पुलिस, जारी की चेतावनी
    Bihar

    अब ‘दोहरे अर्थ वाले’अश्लील भोजपुरी गाने बजाने पर होगी कार्रवाई, एक्शन में बिहार पुलिस, जारी की चेतावनी

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार में सार्वजनिक स्थानों पर ‘दोहरे अर्थ वाले’ भोजपुरी गाने बजाने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश देते हुए पुलिस ने बताया कि यह एक ‘ज्वलंत सामाजिक समस्या’ है, जो महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालने के साथ-साथ बच्चों की मानसिकता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है. राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया कि सार्वजनिक समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में इन गीतों को बजाने वाले लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

    शुक्रवार को जारी किया गया यह परिपत्र सभी महानिरीक्षकों (आईजी), उप महानिरीक्षकों (डीआईजी) और रेलवे पुलिस को भेजा गया है. परिपत्र के मुताबिक, ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों और अश्लील तथा द्विअर्थी भोजपुरी गीतों को बढ़ावा देने वालों की पहचान करने के लिए पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सार्वजनिक स्थानों, समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो रिक्शा में जब महिलाएं इस तरह के अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गाने सुनती हैं तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है. परिपत्र में बताया गया कि कभी-कभी ऐसे गाने बजने पर महिलाएं असुरक्षित भी महसूस करती हैं और इस संबंध में निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. यह मुद्दा पहले भी विधानसभा में उठाया जा चुका है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhojpuri songs with double meaning Bihar police in action issued warning
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group