Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»अब जनता सरकार को देगी राय, सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ‘अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप’
Jharkhand

अब जनता सरकार को देगी राय, सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ‘अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप’

News DeskBy News DeskJanuary 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण के लिए ‘अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप’ को औपचारिक तरीके से लॉन्च कर दिया. इस पहल का उद्देश्य राज्य के बजट निर्माण में विशेषज्ञों के साथ-साथ आम जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है. इस अवसर पर सीएम ने कहा कि किसी भी राज्य की मजबूत नींव केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से तैयार होती है. इसी सोच के तहत राज्य सरकार समावेशी और जनोन्मुखी बजट लागू करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त सुझाव सरकार की नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगे.

राज्य की आम जनता 17 जनवरी 2026 तक ‘अबुआ दिशोम बजट पोर्टल’ और मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने सुझाव दे सकती है. इसके अलावा व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी लोग अपने विचार साझा कर सकेंगे. खास तौर पर राजस्व संवर्द्धन से जुड़े सुझाव राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

सरकार की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि बजट से जुड़े सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा. इससे अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता से सुझाव प्राप्त करने की प्रक्रिया 15 नवंबर से ही प्रारंभ कर दी जाए, ताकि राज्य के सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बजट निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव (व्यय), सचिव (संसाधन), विशेष सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. सरकार को उम्मीद है कि इस डिजिटल पहल से जनता और सरकार के बीच संवाद मजबूत होगा और झारखंड के विकास के लिए एक सशक्त एवं समावेशी बजट तैयार किया जा सकेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group