Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NTPC में 4 दिन से काम बंद रहने से करोड़ों का नुकसान, दफ्तर से नहीं निकल रहे अधिकारी, लोडिंग ठप
    Breaking News

    NTPC में 4 दिन से काम बंद रहने से करोड़ों का नुकसान, दफ्तर से नहीं निकल रहे अधिकारी, लोडिंग ठप

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हजारीबाग. NTPC केरेडारी में कार्यरत डीजीएम डिस्पैच कुमार गौरव की 8 मार्च की गोली मार कर हत्या कर दी गई. इस घटना को आज पाचवां दिन है. इस हत्याकांड के बाद NTPC कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत है. आलम यह है कि इलाके के विभिन्न कोल ब्लॉक से कोयला तो निकाला जा रहा है पर थर्मल प्लांटों में कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है. हजारीबाग के NTPC कोल ब्लॉक से देश के 32 अलग-अलग थर्मल पावर प्लांट को कोयले की आपूर्ति की जाती है.

    इधर हत्याकांड के बाद मंगलवार को हजारीबाग में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मैराथन बैठक की. इस बैठक में एनटीपीसी के ‎परियोजना प्रमुख फैज तैयब समेत 6 ‎वरिष्ठ अधिकारी सहित पुलिस महकमें के आला अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि एनटीपीसी के पदाधिकारी व कर्मी‎ पुलिस सुरक्षा में कार्यस्थल पर ले जाए जाएंगे. इन्हें पर्याप्त ‎सुरक्षा मिलेगी. इसके बाद भी कर्मियों को भरोसा नहीं हो पा रहा है.
    बैठक के बाद सुरक्षा दिए जाने की बात अभी आश्वासन तक ही है. अधिकारियों और कर्मचारियों को अभी सुरक्षा नहीं दी गई है. ऐसे में सभी पिछले चार दिन से तय समय पर दफ्तर पहुंच तो रहे हैं पर फिल्ड में काम करने नहीं जा रहे हैं. कोल माइनिंग परियोजना हजारीबाग के सेक्रेटरी जनरल विभूति नारायण सिंह कहते हैं कि हम ऑफिस तो आ रहे हैं पर फिल्ड में जाने को लेकर सहज महसूस नहीं कर पा रहे हैं.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    घर-परिवार में भी इसे लेकर चिंता लोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि NTPC की तमाम परियोजनाओं का ट्रांजिट कैंप एक ही है तो सभी अधिकारी और कर्मचारी ऑफिस पहुंचते हैं. यहां हम कम से कम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिन के उजाले में घटना हो जा रही है. ऐसे में जहां काम करना होता है वह जंगल का रास्ता है. वहां कैसे जा पाएंगे.

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DGP had said - security will be provided NTPC has suffered losses worth crores due to work being stopped for 4 days officers are not leaving the office
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026
    Recent Post

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group