Site icon Lahar Chakra

नर्सिंग कॉलेज के छात्र ने लगायी फांसी, हालत नाजुक

Ranchi. बीआईटी मेसरा के नेवरी स्थित साइन नर्सिंग कॉलेज के एक छात्र ने फांसी लगा ली है. यह घटना गुरुवार की बतायी जा रही है. जहां शुभम नाम के छात्र ने कॉलेज के कमरे में फांसी लगा ली. आनन-फानन में शुभम के साथियों ने उसे ओरमांझी के इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है और उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. शुभम के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

घटना के बाद साइन नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्र व छात्राएं काफी आक्रोश में हैं. सभी छात्र कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पैदल ही मोरहाबादी मैदान आ रहे हैं. यहां पहुंचकर पुलिस प्रशासन से कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायेंगे.

 

Exit mobile version