Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Odisha: संबलपुर में NH 53 पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, दो भाजपा नेताओं की मौत
    Crime

    Odisha: संबलपुर में NH 53 पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, दो भाजपा नेताओं की मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sambalpur. ओडिशा के संबलपुर जिले में शनिवार देर रात एक डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान देबेंद्र नायक और मुरलीधर छुरिया के रूप में हुई है. नायक भाजपा के गोशाला मंडल अध्यक्ष थे, जबकि छुरिया पूर्व सरपंच. दोनों ही वरिष्ठ भाजपा नेता नौरी नायक के करीबी माने जाते थे.

    पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना बुर्ला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)- 53 पर देर रात करीब 1.30 बजे हुई. उसके मुताबिक, कार में चालक समेत छह लोग सवार थे और वे भुवनेश्वर से करडोला स्थित अपने घर लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि सभी छह लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का वहां इलाज चल रहा है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    दुर्घटना में घायल हुए सुरेश चंदा ने आरोप लगाया, ‘वाहन ने हमारी कार को पीछे से दो बार टक्कर मारी. किसी के द्वारा जानबूझकर हमारी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश करने का संदेह होने पर, चालक ने कार को कांटापल्ली चौक के पास राजमार्ग से ग्रामीण सड़क की ओर मोड़ दिया. फिर भी, डंपर ने हमारी गाड़ी का पीछा किया और उसमें दोबारा भीषण टक्कर मारी. नतीजतन, कार पलट गई.’’
    चंदा ने बताया कि जब तक डंपर ने राजमार्ग पर उनकी कार को दो बार टक्कर मारी, तब तक वह होश में थे, लेकिन जब तीसरी बार टक्कर लगी तो वह बेहोश हो गए.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Odisha: Dumper hits car on NH 53 in Sambalpur two BJP leaders killed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group