Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Odisha: राज्यपाल रघुवर दास के अभिभाषण का बहिष्कार, विपक्ष ने मारपीट मामले में बेटे पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
    Headlines

    Odisha: राज्यपाल रघुवर दास के अभिभाषण का बहिष्कार, विपक्ष ने मारपीट मामले में बेटे पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भुवनेश्वर. ओडिशा की 17वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार को हंगामे के साथ हुई और विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) तथा कांग्रेस दोनों ने राज्यपाल रघुबर दास के अभिभाषण का बहिष्कार किया. विपक्ष ने दास के बेटे पर पुरी में राजभवन के एक अधिकारी से मारपीट करने के आरोपों के बावजूद उस पर कथित तौर पर कार्रवाई न करने को लेकर राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया.

    जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक की अगुवाई में उनकी पार्टी विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया. बीजद सदस्यों के बाद कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी के विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम के नेतृत्व में सदन से बहिर्गमन कर दिया. विपक्षी दलों ने दास के बेटे द्वारा एक सरकारी सेवक से कथित तौर पर मारपीट करने को लेकर राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया.

    पटनायक बोले-सरकार ने राज्यपाल के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, यह देख निराश हूं

    विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में नवीन पटनायक ने कहा, ‘मेरी पार्टी और मैं यह देखकर निराश और आश्चर्यचकित हैं कि वर्तमान सरकार ने राज्यपाल के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसने एक सरकारी अधिकारी के साथ हिंसा की थी. हम इससे काफी स्तब्ध हैं. ऐसा लगता है कि हमारे राज्य में कानून व व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गयी है.’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं सरकार में था तो मंत्री, विधायक, सांसद या सरकारी सेवक कानून तोड़ते थे, तो तुरंत कार्रवाई होती थी. राज्य सरकार को कानून के मुताबिक काम करना चाहिए. इस वजह से सत्र की शुरुआत में मेरी पार्टी के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया.’

    Rajya sabha Election: शरद पवार सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का चुना जाना तय

    कांग्रेस बोली- राज्यपाल के बेटे के कृत्य से उड़िया ‘अस्मिता’ को ठेस पहुंची है

    वहीं, कांग्रेस ने कहा कि उड़िया ‘अस्मिता’ (गौरव) को ठेस पहुंची है क्योंकि उड़िया भाषी अधिकारी से गैर-उड़िया भाषी राज्यपाल के बेटे ने कथित तौर पर मारपीट की है. पार्टी के विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने कहा, ‘राज्यपाल के बेटे, जो गैर-उड़िया है, ने एक उड़िया भाषी अधिकारी के साथ मारपीट की है. राज्यपाल ने इस संबंध में अभी तक कार्रवाई नहीं की है, जबकि उन्हें तुरंत सूचित किया गया था. दास ने सात दिन के भीतर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया था. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. जब राज्यपाल हिंदी में अपना भाषण पढ़ रहे थे तो भाजपा की उड़िया ‘अस्मिता’ कहां थी?’

    ललित दास पर यह है आरोप

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शेयर बाजार में.जोरदार उछाल, Sensex 800 अंक से अधिक चढ़ा

    राज्यपाल के बेटे ललित दास ने पुरी में सात जुलाई को ओडिशा राज भवन के सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) से कथित तौर पर उस समय मारपीट की थी जब वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए ड्यूटी पर तैनात थे. एएसओ का अब गृह विभाग में तबादला कर दिया गया है. पुरी में अगले दिन सी बीच पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गयी लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Odisha: Governor Raghubar Das' speech boycotted opposition accused him of not taking action against his son in assault case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rajya sabha Election: शरद पवार सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का चुना जाना तय

    March 10, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शेयर बाजार में.जोरदार उछाल, Sensex 800 अंक से अधिक चढ़ा

    March 10, 2026

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026
    Recent Post

    Rajya sabha Election: शरद पवार सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का चुना जाना तय

    March 10, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शेयर बाजार में.जोरदार उछाल, Sensex 800 अंक से अधिक चढ़ा

    March 10, 2026

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group