


चंपुआ. बेटी से मिलने उसके घर जा रहे मां, पापा और उसके भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. ये पूरी घटना ओडिशा के केओंझर जिले की है. एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार को केओंझर जिले के चंपुआ थाना क्षेत्र के डोलिता चौक पर हुआ, जहां उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई.



