Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Odisha Rajbhawan: राज्यपाल रघुवर दास के बेटे के मारपीट मामले में कानून मंत्री ने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का किया वादा
    Crime

    Odisha Rajbhawan: राज्यपाल रघुवर दास के बेटे के मारपीट मामले में कानून मंत्री ने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का किया वादा

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuneshwar. ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने राज्य की जनता को आश्वासन दिया कि सात जुलाई को पुरी स्थित राजभवन में एक सरकारी अधिकारी पर कथित हमले में संलिप्त लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के दौरान राज्यपाल रघुवर दास के बेटे ललित दास द्वारा एक सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के साथ कथित तौर पर की गई मारपीट के बाद विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है.

    बीजद और कांग्रेस सदस्यों ने ललित दास के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में विधानसभा से बहिर्गमन किया, जिसके बाद हरिचंदन ने यह आश्वासन दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यपाल सचिवालय ने पुरी के जिलाधिकारी को व्यापक जांच करने और 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, और कहा कि आगे की कार्रवाई इसी जांच के आधार पर की जाएगी.

    इससे पहले, बीजद और कांग्रेस विधायकों ने मारपीट मामले में प्रतिक्रिया संतोषजनक नहीं होने का हवाला दिया और पुलिस पर शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन से बहिर्गमन किया.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने उठाए सवाल

    नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने राज्य में भाजपा सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने पर निराशा व्यक्त की. पटनायक ने संवाददाताओं से कहा कि हम इस तरह की घटना से हैरान हैं. हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि पिछली बीजद सरकार के दौरान जब भी मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कानून तोड़ा, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई. पटनायक ने कहा, ‘राज्य सरकार को कानून के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Odisha Rajbhawan: In the assault case of Governor Raghuvar Das's son the Law Minister promised immediate action against the culprits
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group