Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand ACB में दर्ज 613 प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी में सिर्फ 480 का हुआ निपटारा, 211 मामले अब भी अधर में लटके, हाइकोर्ट ने जतायी नाराजगी, DG को किया तलब
    Breaking News

    Jharkhand ACB में दर्ज 613 प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी में सिर्फ 480 का हुआ निपटारा, 211 मामले अब भी अधर में लटके, हाइकोर्ट ने जतायी नाराजगी, DG को किया तलब

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में 200 से अधिक मामलों की प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी (पीई) लंबित रहने पर गहरी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा कि यह चिंता की बात है कि एसीबी में दर्ज 613 पीई में से सिर्फ 480 का निपटारा हुआ है, जबकि 211 मामले अब भी अधर में लटके हैं.चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान के आधार पर दर्ज एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान एसीबी के महानिदेशक (डीजी) को निर्देश दिया है कि वह व्यक्तिगत तौर पर शपथपत्र दायर कर बताएं कि इन 211 लंबित जांचों को कब तक पूरा किया जाएगा. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 6 नवंबर तय की है.

    सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से पुलिस उपाधीक्षक ने एक शपथपत्र दाखिल किया. इसमें कहा गया कि ब्यूरो पर गोपनीय सत्यापन, खुफिया जानकारी जुटाने और बड़ी संख्या में जांचों का अतिरिक्त बोझ है. इसी कारण कई मामलों में देरी हो रही है, लेकिन हाई कोर्ट ने यह दलील मानने से इनकार कर दिया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    अदालत ने कहा कि एसीबी का गठन ही इस उद्देश्य से किया गया था कि वह भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करे, गोपनीय सूचनाओं की जांच-पड़ताल करे और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई शुरू करे, इसलिए काम के बोझ या स्टाफ की कमी का बहाना नहीं बनाया जा सकता.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    211 मामले अब भी अधर में लटके DG को किया तलब Jharkhand ACB में दर्ज 613 प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी में सिर्फ 480 का हुआ निपटारा Of the 613 preliminary inquiries filed with the Jharkhand ACB only 480 have been resolved with 211 cases still pending. हाइकोर्ट ने जतायी नाराजगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group