Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Olympic 2036 INDIA: भारत में 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अहमदाबाद में बनाये जायेंगे 10 बड़े स्टेडियम, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा
    Breaking News

    Olympic 2036 INDIA: भारत में 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अहमदाबाद में बनाये जायेंगे 10 बड़े स्टेडियम, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2025Updated:March 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ahmadabad. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर में 316.82 करोड़ रुपये के ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की आधारशिला रखी और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को दोहराया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के करीब स्थित सरदार पटेल खेल परिसर में 10 बड़े स्टेडियम बनाए जाएंगे. शाह ने कहा, ‘‘भारत ने इन 10 परिसरों में 2036 ओलंपिक खेल आयोजित करने का संकल्प लिया है. गुजरात ने ओलंपिक की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है. शाह ने कहा कि ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ गुजरात के पैरा एथलीटों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि यह केंद्र दिव्यांगों की ताकत के लिए एक मंच प्रदान करेगा.

    पहले लोग दिव्यांगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते थे जिससे उनमें हीनता की भावना पैदा होती थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों को सम्मानजनक शब्द ‘दिव्यांग’ देकर उनमें आत्मविश्वास जगाया है. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेल सभी के लिए’ के मंत्र को साकार करने के लिए गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में खेल क्षेत्र के लिए कई नई पहल की हैं जिसकी वजह से राज्य में देश का सबसे ज्यादा खेल बुनियादी ढांचा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2002 में गुजरात का खेल बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये था जो आज बढ़कर 352 करोड़ रुपये हो गया है. यह बजट ही खेलों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Olympic 2036 INDIA: 10 big stadiums will be built in Ahmedabad to host the 2036 Olympics in India Union Home Minister Amit Shah announced
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group