Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»1500 साल पूरे होने पर ऐतिहासिक अंदाज में निकलेगा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस-ए-मोहम्मदी
    Headlines

    1500 साल पूरे होने पर ऐतिहासिक अंदाज में निकलेगा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस-ए-मोहम्मदी

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमेटी सह एदारा-ए-शरीया झारखंड की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय 

    Ranchi : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की सफलता को लेकर सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमेटी सह एदारा-ए-शरीया झारखंड की कोर कमेटी की अहम बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता सरपरस्त मो. सईद ने की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स) के यौमे विलादत के 1500 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए जुलूस-ए-मोहम्मदी ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने मोहल्लों को सजाएं और हर घर में परचम लगाकर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को खास बनाएं.

    मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी और मौलाना डॉ. ताजुद्दीन रिजवी ने सभी कमेटियों से आग्रह किया कि इस बार के जुलूस से जुड़े बैनर और पोस्टर पर कमेटी के नाम के साथ “1500 साल” अवश्य लिखा जाए. वहीं, मो. इसलाम और अकीलुर्रहमान ने जानकारी दी कि जुलूस को व्यवस्थित ढंग से निकालने के लिए जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी. इसमें डीजे, बड़ी गाड़ियों की संख्या, 13 फीट से अधिक ऊँचाई वाली सजावट पर रोक और निर्धारित मार्ग के पालन जैसी शर्तें शामिल होंगी.

    Epfo Interest Credit: ईपीएफओ ने खातों में पीएफ ब्याज का भुगतान शुरू किया, सदस्य अगले सप्ताह देख सकेंगे अपडेट राशि

    उन्होंने कहा कि इस जुलूस की सफलता के लिए जिला प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा. साथ ही आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देने के लिए अन्य वर्गों के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा. बैठक में शहर काजी मौलाना मसूद फरीदी, मुफ्ती मो. जमील, मौलाना नेजाम, कारी अय्यूब, अब्दुल कादिर रब्बानी, आफताब आलम सहित कई गणमान्य मौजूद रहे.

    Tata Group AGM: टाटा समूह का अपने वाहन कारोबार को अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Eid Miladunnabi's procession-e-Mohammadi will be taken out in a historic manner On completion of 1500 years
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Epfo Interest Credit: ईपीएफओ ने खातों में पीएफ ब्याज का भुगतान शुरू किया, सदस्य अगले सप्ताह देख सकेंगे अपडेट राशि

    July 9, 2026

    Tata Group AGM: टाटा समूह का अपने वाहन कारोबार को अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य

    July 9, 2026

    Jharkhand CID ने करोड़ों रुपये के तेतुलिया वन भूमि घोटाले के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    July 9, 2026
    Recent Post

    Epfo Interest Credit: ईपीएफओ ने खातों में पीएफ ब्याज का भुगतान शुरू किया, सदस्य अगले सप्ताह देख सकेंगे अपडेट राशि

    July 9, 2026

    Tata Group AGM: टाटा समूह का अपने वाहन कारोबार को अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य

    July 9, 2026

    Jharkhand CID ने करोड़ों रुपये के तेतुलिया वन भूमि घोटाले के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    July 9, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर हत्या की वारदात, मानगो में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, प्रेम संबंध के कारण वारदात की आशंका

    July 9, 2026

    Seraikella-kharsawan: फुटबॉल लीग में एनएससी बुरुडीह का जलवा,सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने भी दर्ज की शानदार जीत

    July 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group