Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Epfo Interest Credit: ईपीएफओ ने खातों में पीएफ ब्याज का भुगतान शुरू किया, सदस्य अगले सप्ताह देख सकेंगे अपडेट राशि
Breaking News

Epfo Interest Credit: ईपीएफओ ने खातों में पीएफ ब्याज का भुगतान शुरू किया, सदस्य अगले सप्ताह देख सकेंगे अपडेट राशि

News DeskBy News DeskJuly 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (पीएफ) खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। सदस्य 15 जुलाई तक अपने खातों में अद्यतन राशि ऑनलाइन देख सकेंगे। मांडविया ने संवाददाताओं से कहा कि ईपीएफओ में 2.01 ‘केंद्रीकृत आईटी आधारित सेवाएं’ (सीआईटीईएस)’ लागू होने के बाद भविष्य निधि खातों तक ऑनलाइन पहुंच की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि सीआईटीईएस परियोजना को सुविधा बढ़ाने, ईपीएफओ की परिचालन दक्षता में सुधार करने और सदस्यों को पारदर्शी व निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

मंत्री ने कहा, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत की दर से लगभग 3.4 करोड़ सदस्य खातों में अनुमानित 1.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज स्वत: प्रसंस्कृत किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्रीय अधिकारी इसका सत्यापन करेंगे और फिर राशि सदस्यों के खातों में जमा की जाएगी। सदस्य 15 जुलाई तक अपनी पासबुक में ब्याज जमा होने का विवरण देख सकेंगे। पिछले महीने सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज देने को मंजूरी दी थी।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

मांडविया ने कहा कि पहले सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ब्याज भुगतान की प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर में पूरी होती थी। उन्होंने बताया कि सीआईटीईएस लागू होने से पहले ईपीएफओ की व्यवस्था विकेंद्रीकृत थी और प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय का अलग डेटाबेस था। अब सभी सदस्य अभिलेखों को एक केंद्रीकृत डेटाबेस में स्थानांतरित कर दिया गया है।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

नई व्यवस्था के तहत सदस्य अब देश में किसी भी अधिकृत केंद्र से सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह व्यवस्था बैंकिंग सेवाओं की तरह होगी, जहां ग्राहकों को किसी विशेष शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि सदस्यों को अब एकीकृत डिजिटल मंच पर अपने विवरण, पीएफ शेष राशि, दावे की स्थिति, पेंशन योग्य सेवा का रिकॉर्ड और प्राप्त लाभ की जानकारी उपलब्ध होगी। इससे उनके पीएफ खातों और दावों से जुड़ी जानकारी अधिक पारदर्शी होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group