Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Train Hit’s Elephant Death: हावड़ा-मुंबई मार्ग पर बंडामुंडा में ट्रेन से कटकर हाथी की मौत, घंटों ठप रहा रेल परिचालन, वन विभाग ने लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को लिया हिरासत में, विरोध के बाद में किया रिहा
    Breaking News

    Train Hit’s Elephant Death: हावड़ा-मुंबई मार्ग पर बंडामुंडा में ट्रेन से कटकर हाथी की मौत, घंटों ठप रहा रेल परिचालन, वन विभाग ने लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को लिया हिरासत में, विरोध के बाद में किया रिहा

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bandamunda चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा ए केबिन के पास देर रात 9.30 बजे 23 हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी मालगाड़ी आ गयी, जिसकी चपेट में आकर हाथी के बच्चे की मौत हो गयी. इसके बाद ट्रैक पर हाथी जोर-जोर से चिंघाड़ने लगे. सूचना पाकर रेल अधिकारियों ने हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग की सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया. सोमवार रात 9.30 बजे से 12.30 बजे तक चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनें नहीं चलीं. घटना के बाद हाथी के बच्चे को ट्रैक से हटाया गया. इसके बाद ट्रेनों को एक-एक कर चलाया गया. सूचना पाकर बंडामुंडा की वनविभाग की टीम पहुंची और मालगाड़ी के इंजन से लोको पायलट व सहायक लोको पायलट को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद रिहाई की मांग को बंडामुंडा क्रू लॉबी में रनिंग स्टाफ धरना पर बैठ गये. रेल अधिकारियों व बंडामुंडा के वनविभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई. इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मालगाड़ी के एलपी व एएलपी को रिहा कर दिया. चक्रधरपुर रेल मंडल के सहायक वाणिज्य निरीक्षक बबन कुमार ने बताया कि बंडामुंडा एक एलिफेंट जोन है, जहां हाथियों का विचरण होता है. मालगाड़ी के धक्के से हाथी के बच्चे की मौत हुई है. घटना के बाद बीती रात सुरक्षा की दृष्टिकोण से ट्रेनों का परिचालन ढाई घंटे तक रोक दिया गया. ट्रैक से हाथी को दूर करने व मृत हाथी को हटाया गया. जिसके बाद यात्री ट्रेनों का परिचालन कराया गया. रेलवे सुरक्षित परिचालन व हाथियों को ट्रैक पर आने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग व रोशनी की तकनीक लगायी है. जबकि हाथी के लिए एलिफेंट कॉरिडोर योजना पर काम हो रहा है. एलपी व एएलपी को दोषी कहना गलत है.

    दो हाथी घायल, बंडामुंडा के जंगल में मौजूद है झुंड
    वहीं दो घायल हाथी बंडामुंडा ए केबिन व सी केबिन के बीच पेड़ों के झुरमुट में छिपे हुए हैं. वन विभाग की टीम इन घायल हाथियों पर नजर रखे हुए हैं. बताया जाता है कि बच्चे की मौत के बाद से हाथियों का झुंड आक्रोशित है. बंडामुंडा के आस-पास के जंगल में जमे हैं. इससे बंडामुंडा के लोग भयभीत हैं. बताया जाता है कि एलीफेंट जोन में ट्रेनें तेज ध्वनि का सायरन बजाते हुए आगे बढ़ती हैं. रेलवे द्वारा सुरक्षा के कई इंतजाम किये गये हैं, ताकि हाथी का झुंड रेलवे ट्रैक तक नहीं आ सके, लेकिन हाथी के झुंड नये-नये स्थानों से होकर रेलवे ट्रैक से गुजर रहे हैं, जिससे ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन प्रभावित हो रहा है. वहीं, वन जीवों को भारी नुकसान हो रहा है.

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    forest department takes loco pilot and assistant loco pilot into custody On Howrah-Mumbai route Elephant dies after being hit by train in Bandamunda rail operations halted for hours released after protest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    February 9, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    February 9, 2026

    Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप

    February 9, 2026
    Recent Post

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    February 9, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    February 9, 2026

    Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप

    February 9, 2026

    Share Bazar Today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, Sensex 441.77 अंक उछला, टाटा स्टील के शेयर में तेजी, रुपया हुआ मजबूत, 21 पैसे चढ़कर 90.44 प्रति डॉलर पर

    February 9, 2026

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    February 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group