Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»एक सितंबर को महागठबंधन के लिए बड़ा दिन, पटना में सभी नेता साथ करेंगे मार्च : पवन खेड़ा
    Bihar

    एक सितंबर को महागठबंधन के लिए बड़ा दिन, पटना में सभी नेता साथ करेंगे मार्च : पवन खेड़ा

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna : पटना में रविवार को कांग्रेस ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि सोमवार, 1 सितंबर, एक ऐतिहासिक दिन होगा. इस दिन महागठबंधन के सभी नेता मार्च करेंगे. उन्होंने बताया कि यह दिन चुनाव आयोग में SIR के तहत शिकायतें जमा करने की आखिरी तारीख भी है.

    पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक 89 लाख शिकायतें चुनाव आयोग को भेजी हैं, लेकिन उन्हें रसीद नहीं दी जा रही. ये शिकायतें जिला अध्यक्षों के जरिए उन लोगों से ली गईं, जो बीजेपी को वोट देते हैं या नोटा चुनते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग शिकायतें लेने से मना कर रहा है, शायद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आदेश पर.

    कांग्रेस के मुताबिक, 90,540 बूथों पर 65 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं. इसमें 25 लाख लोग पलायन के कारण और 22 लाख मृतक हैं. 20,368 बूथों पर 100 से ज्यादा और 1,988 बूथों पर 200 से ज्यादा नाम काटे गए. 7,613 बूथों पर 70% से ज्यादा महिलाओं के नाम हटाए गए, जबकि 635 बूथों पर प्रवासी श्रेणी में 75% से अधिक महिलाओं के नाम कटे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पवन खेड़ा ने मांग की कि चुनाव आयोग दोबारा सत्यापन कराए और डोर-टू-डोर जांच करे ताकि कोई गलत नाम वोटर लिस्ट में न रहे और किसी सही व्यक्ति का नाम न कटे.

    कांग्रेस नेता राजेश राम ने कहा कि यह लड़ाई इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को यात्रा का विधिवत समापन होगा, लेकिन वोटरों के अधिकारों की लड़ाई रुकेगी नहीं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई सरकार बनाने की लड़ाई नहीं, बल्कि संवैधानिक वोटिंग अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने राहुल गांधी का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की हताशा के कारण कांग्रेस परिसर पर हमला हुआ. अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता के आशीर्वाद से महागठबंधन दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all the leaders of the Mahagathbandhan will march together in Patna: Pawan Khera On September 1 RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group