Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘One Nation One Election: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी, लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ
    Breaking News

    ‘One Nation One Election: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी, लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024Updated:September 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं पर मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. बता दें, उच्च स्तरीय समिति ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की भी सिफारिश की थी. एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष पेश की गयी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मार्च में रिपोर्ट सौंपी थी. मंत्रिमंडल के समक्ष रिपोर्ट पेश करना विधि मंत्रालय के 100 दिन के एजेंडे का हिस्सा है.

    उच्च स्तरीय समिति ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की थी, जिसके बाद 100 दिन के भीतर एक साथ स्थानीय निकाय चुनाव कराने की सिफारिश की गयी. समिति ने सिफारिशों के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए एक ‘क्रियान्वयन समूह’ गठित करने का भी प्रस्ताव दिया था.उसने कहा था कि एक साथ चुनाव कराने से संसाधनों को बचाने, विकास और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने, ‘‘लोकतंत्र की नीव’’ को मजबूत करने और भारत की आकांक्षाओं को साकार करने में मदद मिलेगी.

    Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े, 10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

    समिति ने भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य निर्वाचन प्राधिकारियों से विचार-विमर्श कर एक साझा मतदाता सूची और मतदाता पहचान पत्र बनाने की भी सिफारिश की.
    अभी लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी भारत के निर्वाचन आयोग की है जबकि नगर निगमों और पंचायतों के लिए स्थानीय निकाय चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग कराते हैं. समिति ने 18 संवैधानिक संशोधनों की सिफारिश की, जिनमें से अधिकांश को राज्य विधानसभाओं द्वारा अनुसमर्थन की आवश्यकता नहीं होगी. हालांकि, इसके लिए कुछ संविधान संशोधन विधेयकों की आवश्यकता होगी जिन्हें संसद द्वारा पारित करने की जरूरत होगी. एक मतदाता सूची और एक मतदाता पहचान पत्र के संबंध में कुछ प्रस्तावित परिवर्तनों के लिए कम से कम आधे राज्यों द्वारा अनुसमर्थन की आवश्यकता होगी.

    Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

    इसके अलावा, विधि आयोग भी एक साथ चुनाव कराने पर अपनी रिपोर्ट जल्द ही पेश कर सकता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक साथ चुनाव कराने के प्रबल समर्थक रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि विधि आयोग सरकार के तीन स्तरों – लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और नगर पालिकाओं तथा पंचायतों जैसे स्थानीय निकायों के लिए 2029 से एक साथ चुनाव कराने और त्रिशंकु सदन जैसे मामलों में एकता सरकार बनाने के प्रावधान की सिफारिश कर सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    One Election' proposal gets approval from Modi Cabinet One Nation paving the way for conducting Lok Sabha and state assembly elections
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े, 10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

    May 25, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

    May 25, 2026

    CUET Exam: NTA ने 28 मई के लिए निर्धारित सीयूईटी-यूजी की परीक्षा बकरीद के कारण स्थगित की

    May 25, 2026
    Recent Post

    Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े, 10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

    May 25, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

    May 25, 2026

    CUET Exam: NTA ने 28 मई के लिए निर्धारित सीयूईटी-यूजी की परीक्षा बकरीद के कारण स्थगित की

    May 25, 2026

    CBSE: छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी

    May 25, 2026

    Bengal Election: फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के देबांग्शु पांडा की बंपर जीत, टीएमसी उम्मीदवार की जमानत जब्त, बंगाल में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गयी

    May 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group