Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Champai Soren: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का खुला खत, झारखंड के नवनिर्माण के लिए युवा आएं आगे, बोले, बीजेपी की सरकार बनते ही भरे जाएंगे सारे रिक्त पद
    Breaking News

    Champai Soren: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का खुला खत, झारखंड के नवनिर्माण के लिए युवा आएं आगे, बोले, बीजेपी की सरकार बनते ही भरे जाएंगे सारे रिक्त पद

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पक्ष और विपक्ष हमलावर हैं. इस बीच पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के कंधों पर किसी भी राज्य तथा राष्ट्र का भविष्य होता है. मात्र 24 साल पुराने हमारे झारखंड राज्य को लेकर आपके मन में कई सपने, उम्मीदें एवं आकांक्षाएं होंगी. चंपाई सोरेन ने युवाओं से कहा कि आप में से कई साथी अपने परिवार, समाज, राज्य तथा राष्ट्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन व्यवस्था की वजह से मजबूर हैं. आपकी परेशानियों तथा आपके मुद्दों को हमने करीब से देखा एवं समझा है.पिछले साढ़े चार दशकों के अपने बेदाग राजनीतिक सफर में हमने हमेशा युवाओं, छात्रों, महिलाओं एवं बड़े-बुजुर्गों समेत समाज के सर्वांगीण विकास हेतु काम किया है.

    अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई
    चंपाई सोरेन ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान की गई कामों की चर्चा करते हुए कहा कि हमेशा, हर किसी के मुद्दों/ शिकायतों को सुनने तथा उनका समाधान तलाशने के लिए प्रयासरत रहा हूँ. हमारे कार्यकाल में दर्जनों डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक तथा अन्य शिक्षण संस्थानों का निर्माण शुरू किया गया था. हमारे पांच महीनों के अल्पकालिक कार्यकाल के दौरान शुरू की गई विभिन्न नियुक्ति प्रक्रियाओं को रोकने की जद्दोजहद ने ना सिर्फ आपको, बल्कि मुझे भी खासा निराश किया है.
    बीजेपी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जब हम परिवर्तन की बात करते हैं, तब हमारा मकसद सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में परिवर्तन लाना है. हमलोग एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जहाँ क्लर्क से लेकर सीएम तक, हर कोई आपकी शिकायतों को सुने एवं पूरी ईमानदारी के साथ उन पर कार्रवाई करे.

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    पेपर लीक पर भी लिखा
    चंपाई सोरेन ने युवाओं से आवाहन करते हुए कहा कि आइये साथ मिलकर हम एक ऐसी सरकार बनाते हैं, जो कैलेंडर बना कर, पारदर्शिता से सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को पुरा करवाएगी. एक ऐसी व्यवस्था बनाते हैं, जिसमें सिर्फ योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों का चयन हो, तथा पेपर लीक एवं भ्रष्टाचार का कोई स्थान न रहे. चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के तुरंत बाद 2.87 लाख नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही 5 लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जाएंगे. ताकि वैसे लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें, जो किसी कारणवश नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते.
    फर्स्ट टाइम वोटर से की अपील
    उन्होंने फर्स्ट टाइम वोटर से अपील करते हुए बीजेपी को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा इससे पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत होंगे. उन्होंने नया झारखंड बनाने की बात कही. इसमें लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा.

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all vacant posts will be filled as soon as BJP government is formed. Open letter of former CM Champai Soren said youth should come forward for the reconstruction of Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group