Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Operation Amanat : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को लौटाए ₹3.86 करोड़ के छूटे सामान
    Breaking News

    Operation Amanat : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को लौटाए ₹3.86 करोड़ के छूटे सामान

    रेल सुरक्षा बल,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत वर्ष-2024 एवं 27 जून, 2025 तक 3 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक मूल्य का भूलवश छोड़े हुआ सामान संबन्धित यात्रियों को वापस लौटाया” “ ऑपरेशन अमानत के जरिये भूलवश छोड़े सामान को रेल मदद से पुनः प्राप्त कर सके” “दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ‘ऑपरेशन अमानत’ निरंतर जारी”
    News DeskBy News DeskJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    बिलासपुर
    भारतीय रेल में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं और अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं । यह सभी वर्गों के यात्रियों का ध्यान रखते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करती है । इस कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित रेल सेवाएं देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाती है । यात्रा के दौरान यात्री अपने सामान के साथ यात्रा करते हैं लेकिन कई बार या तो वे अपना सामान ट्रेन अपने सीट पर ही भूल जाते हैं या कई बार उनका सामान गुम हो जाता है । स्टेशन पर ट्रेन रूकते ही यात्री सबसे पहले अपने परिवार के लोगों को चढ़ाते या उतारते है । इसके बाद सामान को रखने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं, लेकिन जल्दबाजी में उनका कुछ सामान कभी-कभी ट्रेन या प्लेटफार्म पर छूट जाता है । इन समस्याओं के निवारण हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ‘आपरेशन अमानत’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल दिन-रात पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है ।
    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :पोटका में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जुटे विधायक संजीव सरदार
       रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के तीनों मंडलों (बिलासपुर, रायपुर, नागपुर) द्वारा यात्री ट्रेनों और स्टेशनों में भूलवश छोड़े गए सामानों को ‘‘ऑपरेशन अमानत’’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा यात्रियों को सुपुर्द किया जाता है। रेलवे सुरक्षा बल को रेल मदद, ट्वीटर या अन्य माध्यमों से रेल यात्रियों के भूलवश छूटे सामानों की जानकारी सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को मिलती है, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में तैनात स्टाफ के द्वारा यात्रियों के दिए गए मोबाईल से संपर्क कर उनके ट्रेन नम्बर, कोच नम्बर या स्टेशनों की जानकारी प्राप्त कर अगले आने वाले रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट को सूचित किया जाता है, संबधित रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट द्वारा यात्री के द्वारा बताए अनुसार कोच/स्थान में पहुंचकर उनके छुटे हुए सामान को प्राप्त कर यात्री को सूचित किया जाता है और यात्री रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में पहुच कर अपने कीमती सामान को प्राप्त करता है। यात्रियों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा एवं धन्यवाद दिया जाता है। रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा ‘‘ऑपरेशन अमानत’’ के तहत वर्ष-2024 एवं वर्ष- 27 जून, 2025 तक में जो कार्य किया गया है उसका विवरण इस प्रकार है-
    READ MORE :Train Derail: कटक रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतरे, लूप लाइन में हादसा, कोई घायल नहीं
      दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इस वित्तीय वर्ष (अप्रैल-24 से मार्च-25 तक) रेल के सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत 1221 यात्रियों को 02 करोड़ 83 लाख 07 हज़ार 839 रुपये मूल्य एवं अप्रैल-25 से 27 जून -25 तक) रेल के सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत 556 यात्रियों को 01 करोड़ 02 लाख 36 हजार 839 रुपये सहित कुल 3 करोड़ 86 लाख 07 हजार 678 रुपये मूल्य के गुम हुये सामानों को वापस लौटाया है । इसके अंतर्गत बिलासपुर डिविजन में 723 यात्रियों को 01 करोड़ 56 लाख 26 हज़ार 345 रुपये का, रायपुर डिविजन में 615 यात्रियों को 01 करोड़ 31 लाख 12 हज़ार 439 रुपये का तथा नागपुर डिविजन में 439 यात्रियों को 98 लाख 68 हज़ार 894 रुपये का छूटा हुआ सामान वापस लौटाया है ।
    READ MORE :Jharkhand Train Accident: जामताड़ा के पास अकालतख्त एक्सप्रेस के इंजन से टकराये 8 मवेशी, रेलवे परिचालन बाधित, जांच के आदेश
                   इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेल मदद के माध्यम से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों जो किसी कारणवश अपने घर वालो का फ़ोन नहीं उठा पाते है जिसके वजह से उनके परिजन परेशान हो जाते है इस तरह के पिछले 02 वर्षो में 1,243 शिकायतों को रेल मदद के माध्यम से निपटारा किए गया है और यात्रियों को मदद पहुचाया गया है I
    READ MORE :Railway New Train: पुरुलिया और हावड़ा के बीच मेमू ट्रेन शुरू, यह मेमो दक्षिण पूर्व रेलवे की बांकुरा-मासग्राम लाइन से गुजरेगी
    भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा, उनके सामानों की रक्षा एवं रेलवे सम्पत्तियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है । रेलवे सुरक्षा बल चौबीसों घंटे तत्परता के साथ कार्य कर रही है ताकि यात्रियों को सुरक्षित, निर्बाध और सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके । रेल प्रशासन यात्रियों से भी अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान, कीमती वस्तुओं तथा व्यक्तिगत सामान की स्वयं भी सतर्कता से निगरानी करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत रेलवे कर्मचारियों या आरपीएफ को दें ।
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Lost luggage in railway Operation Amanat Railway Rail Madad App Complaint Railway Protection Force Bilaspur South East Central Railway South East Central Railway News ऑपरेशन अमानत रेलवे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे समाचार नागपुर बिलासपुर के तीनों मंडलों (बिलासपुर रायपुर रेल मदद ऐप शिकायत रेल सुरक्षा बल रेलवे में गुम हुआ सामान रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group