Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    Breaking News

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 23, 2026Updated:June 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नागपुर

    रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए गाड़ी संख्या 22974 पूर्णा–गांधीधाम एक्सप्रेस में दो अंतरराज्यीय तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

    रेल मार्ग के माध्यम से प्रतिबंधित मादक पदार्थों, शराब, तंबाकू उत्पादों एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु रेलवे सुरक्षा बल, राज्य पुलिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार विशेष अभियान चला रहा है। यह अभियान श्री चेतन दिलीपराव जिचकार, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    इसी क्रम में दिनांक 21 जून 2026 को आरपीएफ नागपुर मंडल की गोंदिया एवं नागपुर विशेष टीम द्वारा एनडीपीएस ड्राइव के दौरान गाड़ी संख्या 22974 के बी-4 कोच में दो व्यक्तियों को चार ट्रॉली बैग एवं दो पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नरहरी बेहेरा एवं कांटी चंदन डोरा, निवासी ग्राम कांसामारी, थाना पत्तोपुर, जिला गंजाम (ओडिशा) बताए।

    विधिवत तलाशी एवं जांच के दौरान उनके कब्जे से कुल 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 42,86,000 रुपये आंकी गई है। बरामद मादक पदार्थ एवं दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी इतवारी को सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि रेलगाड़ियों, रेलवे स्टेशनों एवं स्टेशन परिसरों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि अथवा लावारिस सामान दिखाई देने पर तत्काल रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस, ट्रेन स्टाफ, टीटीई अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें, ताकि असामाजिक एवं तस्करी गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chetan Diliprao Jichkar Drug Bust in Nagpur Ganja Seized Nagpur Ganja Smuggling in Train GGRP Itwari Indian Railways Crime News Nagpur News Nagpur Railway Police NDPS Act Case Nagpur Odisha Smugglers Arrested Operation Narcos Purna Gandhidham Express Railway Helpline 139 RPF Nagpur SECR Nagpur Division आरपीएफ नागपुर इतवारी जीआरपी एनडीपीएस एक्ट ऑपरेशन नार्कोस ओडिशा तस्कर गिरफ्तार गांजा जब्त नागपुर गांजा तस्करी गैंग चेतन दिलीपराव जिचकार नागपुर क्राइम न्यूज नागपुर न्यूज़ नागपुर रेलवे पुलिस पूर्णा गांधीधाम एक्सप्रेस मादक पदार्थ तस्करी रेलवे सुरक्षा बल रेलवे हेल्पलाइन 139
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group