Site icon Lahar Chakra

Operation Sindoor: हमारी लड़ाई आतंक के खिलाफ,पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करना चुना और संघर्ष को बढ़ाया, बोले एयर मार्शल एके भारती

New Delhi. हमारी लड़ाई आतंकी बुनियादी ढांचे और आतंकवादियों के खिलाफ थी, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करना चुना और संघर्ष को बढ़ाया. उनके एक्शन के बाद हमने जवाबी कार्रवाई की. उनका जो भी नुकसान हुआ, उसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं. हमारी तरफ से एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ा था. इसे भेदना दुश्मन के लिए नामुमकिन था. एयर मार्शल एके भारती ने सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विस्तृत जानकारी देते हुए ये बातें कही.

एयर मार्शल भारती ने बताया कि हमारे पुराने हथियारों ने भी युद्ध में कमाल का काम किया और पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभायी. आकाश सिस्टम से हमने पाकिस्तान द्वारा भेजे गये ड्रोन्स को तबाह किया. हमने पाकिस्तान की पीएल-15 मिसाइल और चीनी ड्रोन्स को मार गिराया. पाकिस्तानी ड्रोन्स को लेजर गन से निशाना बनाया गया. वहीं, डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि जब-जब पाकिस्तान ने हमारे एयर फील्ड में लगातार हमले किये, वे हमारे मजबूत एयर डिफेंस ग्रिड के सामने असफल हो गये. इससे पहले सुबह एक बयान जारी कर जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में किसी भी घटना की सूचना नहीं मिली है. यह भारत-पाकिस्तान के हालिया तनाव के बाद पहली शांतिपूर्ण रात रही.

Exit mobile version