Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Politics»Central budget में विपक्ष शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया गया, राज्यसभा में JMM सांसद महुआ माजी का मोदी सरकार पर आरोप
    Politics

    Central budget में विपक्ष शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया गया, राज्यसभा में JMM सांसद महुआ माजी का मोदी सरकार पर आरोप

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राज्यसभा में बृहस्पतिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक सदस्य ने आरोप लगाया कि ‘सबका साथ सबका विकास’ के सरकार के दावे के बावजूद केंद्रीय बजट 2025-26 में विपक्ष शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सदस्य महुआ माजी ने बजट पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह विपक्ष शासित राज्यों के साथ भेदभाव करता दिखता है. उन्होंने कहा, ‘यह बजट भाजपा शासित राज्यों का पक्ष लेता हुआ और झारखंड जैसे विपक्ष शासित राज्यों में राष्ट्रीय परियोजनाओं के आवंटन में भेदभाव करता साफ प्रतीत होता है.’

    उन्होंने कहा कि केंद्र ने झारखंड को उसकी कोयला रॉयल्टी का भुगतान नहीं किया है जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बार-बार केंद्र को इस संबंध में पत्र लिखा है. उन्होंने झरिया के कोयला खानों में वर्षों से लगी आग का भी मुद्दा उठाया और उस पर काबू पाने के लिए केंद्र से मदद देने को कहा.

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    उन्होंने सहारा कंपनी में निवेश करने वाले लोगों से जुड़ा मुद्दा उठाते हुए कहा कि कंपनी ने निवेशकों को बे-सहारा कर दिया है. झामुमो सदस्य ने कहा कि राज्य के कुछ स्थानों पर पानी की भीषण किल्लत है और वहां सभी जलाशय सूख गए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने झारखंड के मानसिक आरोग्यशाला का जिक्र करते हुए केंद्र पर आरोप लगाया कि केंद्र उसकी भी अनदेखी कर रहा है.

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    चर्चा में भाग लेते हुए द्रमुक सदस्य आर गिरिराजन ने आरोप लगाया कि केंद्र ने बजट में तमिलनाडु के साथ सौतेला व्यवहार किया है. उन्होंने कहा कि देश के कुल कर संग्रह में तमिलनाडु के योगदान को ध्यान में रखते हुए उसकी हिस्सेदारी होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि जीडीपी में कम योगदान देने वाले राज्यों को बजट में अधिक आवंटन किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार कहा था कि उनकी सरकार में किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा लेकिन उनकी सरकार विपक्ष शासित राज्यों के साथ ‘सौतेला व्यवहार’ कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    central budget JMM MP Mahua Maji Rajya Sabha केंद्रीय बजट 2025-26 झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को अवैध उगाही एवं सरकारी राजस्व की बंदरबांट के लिए कौन प्रदान कर रहा है सुरक्षा कवच ? 

    June 8, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    July 10, 2026

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    July 10, 2026

    Chakulia: उपायुक्त राजीव रंजन ने चाकुलिया अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये ये निर्देश

    July 10, 2026

    Jamshedpur: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने की हिमांशु हत्याकांड की समीक्षा, SIT को दिए ये निर्देश

    July 10, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group