Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»OSCAR AWARD: प्रियंका चोपड़ा अभिनित लघु फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर, यौन कर्मी की कहानी पर आधारित ‘अनोरा’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार
Breaking News

OSCAR AWARD: प्रियंका चोपड़ा अभिनित लघु फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर, यौन कर्मी की कहानी पर आधारित ‘अनोरा’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

News DeskBy News DeskMarch 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • पुरस्कार समारोह के मेजबान कॉनन ओ’ब्रायन ने हिंदी में लोगों का अभिवादन कर हिंदी भाषियों को आश्चर्यचकित कर दिया

Los Anjils/New Delhi. दिल्ली में बनी लघु फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ ‘लाइव एक्शन शॉर्ट’ फिल्म श्रेणी में पुरस्कार हासिल नहीं कर पाई. इस श्रेणी में डच भाषा की फिल्म को पुरस्कृत किया गया है. अभिनेता एड्रियन ब्रॉडी को ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री मिकी मैडिसन को ‘अनोरा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.‘अनुजा’ सर्वश्रेष्ठ ‘लाइव एक्शन शॉर्ट’ फिल्म श्रेणी में पुरस्कार की दौड़ में शामिल थी लेकिन इस श्रेणी में डट भाषा की ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ को पुरस्कृत किया गया है. विक्टोरिया वार्मरडैम ने ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ की पटकथा लिखी है और इसका निर्देशन भी किया है.

एडम जे ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई द्वारा निर्देशित ‘अनुजा’ नौ साल की एक प्रतिभाशाली अनुजा की कहानी है, जिसे अपनी शिक्षा और फैक्टरी में काम करने के बीच किसी एक का चयन करना पड़ता है. यह एक ऐसा फैसला है जो उसके और उसकी बहन के भविष्य को आकार देगा. इसमें सजदा पठान और अनन्या शानबाग मुख्य भूमिका में हैं. ‘अनुजा’ का फिलहाल नेटफ्लिक्स पर प्रसारण हो रहा है. इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता दो बार ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली गुनीत मोंगा और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं तथा हॉलीवुड अभिनेत्री-लेखिका मिंडी कलिंग निर्माता हैं.

97वें अकादमी अवॉर्ड्स का वितरण अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया है और इसका प्रसारण ‘जियोहॉटस्टार’ और टीवी चैनल ‘स्टार प्लस’ पर किया गया है. पुरस्कार समारोह के मेजबान कॉनन ओ’ब्रायन ने हिंदी में लोगों का अभिवादन कर हिंदी भाषियों को आश्चर्यचकित कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘आप में से जो लोग भारत से देख रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भारत के लोगों को नमस्कार, वहां सुबह हो चुकी है तो मुझे उम्मीद है कि नाश्ते के साथ वे ऑस्कर समारोह देख रहे हैं.

Road Accident: बाइक और वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

सीन बेकर के निर्देशन में बनी और एक यौन कर्मी के जीवन पर आधारित ‘रोमांटिक कॉमेडी’ फिल्म ‘अनोरा’ को रविवार को आयोजित 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया. रविवार को व्यक्तिगत रूप से चार ऑस्कर जीतकर बेकर ने वॉल्ट डिज्नी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिन्होंने 1954 में चार अलग-अलग फिल्मों के लिए ऑस्कर जीता था.

 

Saraikela: हाथी ने मचाया उत्पात, दीवार तोड़कर घर में घुसा, बाल-बाल बचे मां और दो बच्चे

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: बाइक और वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

November 12, 2026

Saraikela: हाथी ने मचाया उत्पात, दीवार तोड़कर घर में घुसा, बाल-बाल बचे मां और दो बच्चे

November 12, 2026

Jamshedpur: लंबित कांडों का निष्पादन, वारंट व कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने और फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश

November 12, 2026
Recent Post

Road Accident: बाइक और वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

November 12, 2026

Saraikela: हाथी ने मचाया उत्पात, दीवार तोड़कर घर में घुसा, बाल-बाल बचे मां और दो बच्चे

November 12, 2026

Jamshedpur: लंबित कांडों का निष्पादन, वारंट व कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने और फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश

November 12, 2026

Jamshedpur: टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर शरारती तत्वों ने लगाई आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group