Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Pak Vs Afgan: पाकिस्तान के Air Strike में अफगानिस्तान के 46 लाेगों की मौत, अब बदला के तैयारी में तालिबान सरकार, कर दिया बड़ा एलान
Crime

Pak Vs Afgan: पाकिस्तान के Air Strike में अफगानिस्तान के 46 लाेगों की मौत, अब बदला के तैयारी में तालिबान सरकार, कर दिया बड़ा एलान

News DeskBy News DeskDecember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi.पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में 46 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने बुधवार को यह जानकारी दी. फितरत ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से सटे पकतीका प्रांत में किये गये हवाई हमलों में छह लोग घायल भी हुए हैं.

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने एक दिन पहले नाम न उजागर करने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया था कि मंगलवार का अभियान पकतीका में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक संदिग्ध प्रशिक्षण शिविर को नष्ट करने और आतंकवादियों का सफाया करने के लिए चलाया गया था.

हमलों पर बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर रातभर चलाये गये अभियान में सुरक्षा बलों ने पकतीका प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में 13 आतंकवादियों को मार गिराया. अब दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

तालिबान सरकार हमले का बदला लेने की तैयारी में जुटी

पााक के हमले के बाद अफगानिस्तान सरकार बदला लेने की तैयारी में जुट गयी है. सीमावर्ती इलाकों में भारी हथियार तैनात किये गये हैं. भारी और विमान भेदी हथियार सीमा की तरफ भेजे जा रहे हैं. रक्षा मंत्री मुहम्मद याकूब मुजाहिद ने पाक को चेतावनी दी. फिर सरकार बदले की तैयारी में जुट गयी है.

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

अफगानिस्तान ने हमले की निंदा की, कहा- क्रूर कृत्य

काबुल में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा करते हुए कहा कि हमले में महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों को निशाना बनाया गया. उसने कहा कि इनमें अधिकतर लोग वजीरिस्तान क्षेत्र के शरणार्थी थे. मंत्रालय ने इसे क्रूर कृत्य बताया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group