Site icon Lahar Chakra

Pakistan के PM शहबाज शरीफ ने कबूला सच; भारत की मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस को किया तबाह, सेना प्रमुख ने रात 2.30 बजे किया था फोन

Islamabad. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत की मिसाइलों के पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की बात कबूल की है. शहबाज ने शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के एक कार्यक्रम में स्वीकार किया कि भारत की मिसाइलों ने उसके सबसे रणनीतिक एयरबेस नूर खान को निशाना बनाया था. उन्होंने कहा कि 9-10 मई की दरमियानी रात करीब ढाई बजे सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने उन्हें सिक्योर लाइन पर फोन कर बताया था कि भारत ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की हैं. एक नूर खान एयरपोर्ट पर गिरी है व कुछ अन्य ने दूसरे इलाकों को निशाना बनाया है. मुनीर ने बताया कि वायुसेना ने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस भाषण का एक वीडियो भी सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वह ऑपरेशन सिंदूर के तहत उनके प्रमुख एयरबेसों पर भारत के सटीक हमलों की पुष्टि करते दिख रहे हैं. शरीफ ने कबूल किया है कि भारत की कार्रवाई में उनके कई एयरबेस तबाह हो गये. खास तौर पर नूरखान एयरबेस. भारत के हाथों पाकिस्तान के जमकर पिटने के बाद शहबाज ने अब शांति की बात की है. वे अब यह कह रहे हैं कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण देश है.

Exit mobile version