Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Palamu: जुमे की नमाज से लौट रहे व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, एक गिरफ्तार, हैदरनगर बाजार में वारदात
Crime

Palamu: जुमे की नमाज से लौट रहे व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, एक गिरफ्तार, हैदरनगर बाजार में वारदात

News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Haidarnagar. हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर बाजार में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बहरवाखांड निवासी इमामुद्दीन अंसारी(45) की गोली मार हत्या कर दी गयी. घटना के वक्त इमामुद्दीन हैदरनगर मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर लौट रहे थे. गोली लगने के बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, वारदात के तीन घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी युवक मुमताज मंसूरी (32) को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.

वारदात की वजह पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, इमामुद्दीन अंसारी पांच साल पहले तक दूसरे राज्यों में प्लांट में मेठ का काम करते थे. वह प्लांट में लेबर स्पलाई भी करते थे. चूंकि अब उनके बेटे बाहर काम करने लगे हैं, इसलिए वह पांच वर्ष से घर पर ही रह रहे थे. शुक्रवार दोपहर वे हैदरनगर मस्जिद से जुमे की नमाज अदा करने के बाद पैदल ही रेलवे गुमटी की ओर जा रहे थे.

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

उनके साथ उनके गांव के ही अब्बास अंसारी भी चल रहे थे. जगदंबा कॉम्प्लेक्स के पास अचानक मुमताज मंसूरी उनके सामने आ खड़ा हुआ. ‘हीरो बनते हो…!, बॉस बनते हो…!’ कहते हुए उसने पिस्टल निकला कर इमामुद्दीन पर गोली चला दी और पैदल ही हैदरनगर रेलवे क्रॉसिंग की ओर भाग गया. इमामुद्दीन वहीं गिर कर लहूलुहान हो गये. तत्काल स्थानीय लोग उन्हें ठेले पर लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने इमामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया.

Railway: जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच साप्ताहिक रेल सेवा को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026

Railway: जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच साप्ताहिक रेल सेवा को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

November 14, 2026

Asia Cup U19: भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हरा अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, PM मोदी ने दी बधाई

November 14, 2026
Recent Post

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026

Railway: जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच साप्ताहिक रेल सेवा को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

November 14, 2026

Asia Cup U19: भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हरा अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, PM मोदी ने दी बधाई

November 14, 2026

Jharkhand: दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक के खिलाफ बयान दिलाने के मामले में पत्रकार समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, रांची प्रेस क्लब ने की निंदा

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group