Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»PALAMU NEWS : शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू से गला काटकर की हत्या
    Crime

    PALAMU NEWS : शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू से गला काटकर की हत्या

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज बीएन कॉलेज के समीप प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. घटना को उसने पिता एवं अन्य परिजनों के साथ मिलकर अंजाम दिया.

    पुलिस ने मौक़े से प्रेमिका औऱ उसके पिता को हिरासत में ले लिया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने रविवार सुबह 10 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया गया है. जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा. मृतक की पहचान

    हमीदगंज बीएन कॉलेज के समीप रहने वाले संजय गोस्वामी (25 ) के रूप में हुई है. संजय टेंट हाउस में काम करता था और इधर कुछ दिनों से कोयल नदी से बालू निकालकर बेचता था.

    घटना शनिवार रात 9.30 से 10 बजे के बीच की है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    संजय के भाई विनोद कुमार के अनुसार संजय और उसकी प्रेमिका ललिता देवी का घर अगल-बगल है. शनिवार रात 9.30 बजे संजय ललिता के पास था. अचानक उसके बंद घर से मारपीट की आवाज आने लगी. जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि उसके भाई संजय गोस्वामी की पिटाई उसकी प्रेमिका और परिवार के अन्य सदस्य मिलकर कर रहे हैं. दरवाजा बंद रहने के कारण बाउंड्री वॉल लांघकर अंदर जाकर बचाने की कोशिश की.

    इस क्रम में उसकी भी लाठी डंडे से पिटाई की गई. वह जान बचाकर किसी तरह भागा. इस क्रम में उसने देखा कि उसके भाई को उसकी प्रेमिका के अलावा उसका भाई, पिता और मां लाठी डंडे से पीट रहे थे और तीन-चार जगह चाकू से वार भी किया. उसने बचाने की गुहार लगाई, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका. अगल-बगल से भी कोई मदद नहीं मिली.

    बताया जाता है कि ललिता देवी तीन बच्चों की मां है और उसका संजय गोस्वामी के साथ पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ललित ने अपने पति को मारपीट कर भगा दी थी और संजय के साथ रह रही थी. यह भी चर्चा है कि बीती रात संजय और ललित को उसके परिजन आपत्तिजनक स्थिति में देख लिए थे. इसी कारण उन्होंने संजय की पिटाई की और फिर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी.

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    यह भी चर्चा है कि ललिता का पैतृक ससुराल नावा बाजार थाना क्षेत्र के इटको में है और उसने वहां की जमीन बेची थी. पैसे संजय को दिए थे. पैसे के लेनदेन का भी मामला हो सकता है. हालांकि यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है.

    यह भी चर्चा है कि संजय ललित को लगातार परेशान करता था. इसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी. तमाम चर्चा के बीच पुलिस का पक्ष सामने आने पर स्थिति स्पष्ट होगी. मृतक के भाई विनोद ने कहा कि ललिता से सख्ती से पूछताछ करने पर वह पूरे मामले की जानकारी दे देगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PALAMU NEWS: Married girlfriend kills boyfriend by slitting his throat with a knife
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group