Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Palamu : अंतरराज्यीय सड़क लुटेरों के गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार, लूट की ट्रॉली चांडिल में कराया था पेंट
    Crime

    Palamu : अंतरराज्यीय सड़क लुटेरों के गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार, लूट की ट्रॉली चांडिल में कराया था पेंट

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू. पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा पुलिस को सड़क लुटेरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. लुटेरों के गैंग के नौ सदस्य पुलिस के गिरफ्त में आए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा के टंडवा का तैकीर आलम, शिरीया टोंगर का निशार अंसारी उर्फ छोटू, इम्माम अंसारी, परसवान का फिरदौश अंसारी, कदवन का सदरे आलम, पतिहारी का अलताफ अंसारी, बिहार के गया का बुटू यादव, पंकज कुमार यादव और पलामू के चैनपुर का शत्रुधन चौरसिया शामिल है.

    गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी दीपक पांडेय ने बताया कि 20 दिसंबर की रात अपराधियों ने एक 18 चक्का ट्रॉली गढ़वा थाना क्षेत्र के रंका रोड में ओबरा के पास से लूट कर फरार हो गए थे. अपराधी ट्रेलर लूटने अशोका लीलैड चेचिस इंजन और बलेनो कार से पहुंचे थे. ओवर टेक कर ट्रेलर को लूट था. इस मामले में गढ़वा थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी.

    एसपी ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम का गठन किया गया था. अपराधियों की जानकारी जुटाने में टीम लगी हुई थी. इसी क्रम में पुलिस टीम की त्वरित कारवाई से घटना में लूटे गए ट्रॉली और इंजन को रंका के जेपीएस लाईन होटल और लरकोरिया में इम्तियाज होटल के पास से बरामद किया गया . छापेमारी टीम ने घटना में शामिल अंतरराज्यीय लुटेरों गैंग के सभी नौ अपराधियो को अलग अलग जगहो से गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर लूट में प्रयोग किया गया बलेनो कार और अशोका लीलैंड के चेचिस इंजन को भी बरामद कर लिया है.

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों ने 26 अगस्त की रात रेहला-गढ़वा रोड बेलचम्पा के पास से एक ट्रॉली को लूट लिया था. लूटे गए ट्रॉली को बरामद करने के लिए एक टीम को राज्य से बाहर भेजा गया है. लूटे गए ट्रॉली का पहचान छिपाने के लिए चांडिल के पास एक गैरेज में पेन्ट करा दिया गया है.

    इस कांड में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी बरामद किया गया है. 18 चक्का ट्रॉली को लूटकर 17 लाख की ट्रॉली पांच लाख में दूसरे राज्य में बेच देते थे. दोनों ही लूट में प्रयोग किया गया अशोक लीलैंड का चेचिस शेरघाटी के रहने वाले बुटू यादव का है.

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    looted trolley was painted in Chandil Palamu: Nine members of interstate road robbers gang arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group