Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, होगा रेल चक्का जाम
    Bihar

    BPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, होगा रेल चक्का जाम

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना: बिहार में 70वीं बीपीएससी PT परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है. इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 3 जनवरी को पूरे बिहार में रेल चक्का जाम और नेशनल हाइवे (NH) को जाम करने का ऐलान किया है. पप्पू यादव का कहना है कि यह आंदोलन छात्रों के हित में किया जा रहा है, जिन्होंने परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर कई दिनों से संघर्ष किया है.

    पप्पू यादव ने बताया कि वे 3 जनवरी को पटना में रेल चक्का जाम में खुद भाग लेंगे. इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में एनएच सड़कों को भी जाम करने का आह्वान किया गया है. उन्होंने बिहार के युवाओं से अपील की है कि वे इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लें.
    पप्पू यादव ने यह भी बताया कि उन्होंने राज्यपाल से भी इस मुद्दे पर बातचीत की है, लेकिन बिहार लोक सेवा आयोग ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है. उनका कहना था कि आयोग छात्रों पर दबाव बना रहा है, ताकि 4 जनवरी को बापू परीक्षा केंद्र पर फिर से परीक्षा ली जा सके, जो कि छात्रों के हित में नहीं है. इसलिए उन्होंने रेल चक्का जाम और सड़कों को जाम करने का फैसला लिया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बिहार में 70वीं बीपीएससी PT परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र पिछले 16 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं. अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और परीक्षा को रद्द कर फिर से एक नई परीक्षा ली जानी चाहिए. उनका यह भी कहना है कि केवल बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरे बिहार की परीक्षा को रद्द करना जरूरी है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इस आंदोलन का समर्थन बिहार के विपक्षी नेता भी कर रहे हैं. तेजस्वी यादव, जिन्होंने छात्रों के समर्थन में पहले ही सार्वजनिक रूप से अपनी आवाज उठाई है, ने गर्दनीबाग जाकर छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए पूरी परीक्षा को रद्द करने की बात की. वहीं, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी इस मुद्दे पर सामने आए और उन्होंने 29 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में धरना दिया. उनका कहना था कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन जरूरी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Pappu Yadav came out in support of students demanding cancellation of BPSC PT exam rail blockade will be held
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group